
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- पृथ्वी दिवस के अवसर पर गोपालनगर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल, गोपाल नगर जिला नाहरगढ़ में सेवा भारती, ॐ आयुर्वेदा आईं केयर सेंटर, सेक्टर 40 गुड़गांव और सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय के सौजन्य से किया गया। जिसमे आँखों के 100 से अधिक मरीजों की जांच करके चिकित्सा सम्बन्धी परामर्श दिया गया। दवाइयां एवं चश्मे का निःशुल्क वितरण किया गया।
शिविर में रोगियों की जांच के दौरान ॐ आयुर्वेदा आईं केयर सेंटर के मुख्य चिकित्सक कमल वर्मा ने कहा कि हमारी आंखे कुदरत का वरदान हैं, हमें इनकी सुरक्षा के लिए हमेशा सतर्क व जागरूक रहना चाहिए। आँखों को कैसे ठीक रखे एवं आँखों की गंभीर बिमारियों से कैसे बचा जाये इसके सन्दर्भ में भी उन्होने लोगो को जानकारी दी। इस शिविर में डॉ भारत भूषण, डॉक्टर टीम चंदन, अभय, देवेंद्र, सुरेश चंद्र सह विभाग कार्यवाह पश्चिमी विभाग, अविनाश सेवा भारती जिला अध्यक्ष नाहरगढ़, बहन राजबाला हुडा सेवा भारती, जिला कार्यवाह पंकज, जिला प्रचारक मानवेंद्र, नगर प्रचारक बृजेश, जिला प्रचार प्रमुख कमल, गोपाल नगर की पूर्ण टोली शिविर में रही, सुभाष राजौरा, अंगद, जगदीश, अनिल, प्रवीण, नरेंद्र, कीर्ति, बृजकिशोर, गौरव आदि सभी स्वयंसेवको का पूरा योगदान रहा। इस मौके पर सेवा भारती जिला नाहरगढ़ के कार्यवाह अविनाश ने नेत्र शिविर में सहयोग करने वाले सभी स्वयं सेवकों व चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
अवैध शराब की अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड