
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पालम 360 के प्रधान चौधरी सुरेन्द्र सोलंकी ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन संजीव कुमार से मुलाक़ात की। इस मौके पर उन्होंने मांग करते हुए कहा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी अब एयरपोर्ट के पास बसे गांवों को उजाड़ने का कार्य ना करें। इसके अलावा एयरपोर्ट के पास बसे गांवों में केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार व एमसीडी की ओर से सुविधा उपलब्ध कराने में अड़ंगा ना लगाए। इस मौके पर सोलंकी ने चेयरमैन को ज्ञापन भी सौंपा।
उजड़े गांव में नहीं होता विकास कार्य : सोलंकी
सोलंकी ने कहा कि एयरपोर्ट के पास बसे कई गांवों को पहले ही उजाडा जा चुका है और अभी भी कई गांवों को उजाड़ने पर विचार किया जा रहा है। इस कड़ी में इन गांवों में विकास कार्य नहीं करने दिए जा रहे है। इस कारण ग्रामीण कई समस्याओं का सामना कर रहे है। एयरपोर्ट के पास बसे नांगल, मेहराम नगर व अन्य गांवों के साथ अन्याय हुआ है। ऐसा भविष्य में अन्य गांवों के साथ नहीं होना चाहिए। साथ ही उन्होंने टर्मिनल 1 का नाम पालम एयरपोर्ट करने की मांग भी की।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड
दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा