स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर भारत विकास परिषद ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर भारत विकास परिषद ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

-मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वर्चुअल व गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के उपकुलपति ने किया उद्घाटन

Hissar Blood Donation Camp

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हिसार/भावना शर्मा/- भारत विकास परिषद, वीर शाखा हिसार द्वारा स्थानीय मंगलम् लैब में रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें 50 युनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर का शुभारम्भ वर्चुअल रूप में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी द्वारा किया गया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर भारत विकास परिषद द्वारा लगाए जा रहे रक्तदान शिविर में युवाओं को हरियाणा के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड पाने वाले युवाओं को खेलों में रोजगार दिया जाएगा और 10000 से ज्यादा आबादी वाले गांवों या शहरों में कमल क्लब की शुरुआत की जाएगी।
भविप वीर शाखा, हिसार द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के कुलसचिव प्रो. अवनीश वर्मा ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया और रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने मुख्यमत्री के कार्यक्रम में जुड़कर अपने सम्बोधन में कहा कि मनुष्य का रक्त मानव जाति के कल्याण के ही काम आता है। रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। वीर शाखा के तत्वाधान में लगातार रक्तदान शिविर के माध्यम से समाज सेवा के कार्य चलते रहते हैं तथा इस संस्था से जुड़ना सौभाग्य की बात है। शिविर में कुलसचिव के ड्राइवर और गनमैन ने भी रक्तदान किया।
वीर शाखा, हिसार के अध्यक्ष डा. सतीश वर्मा ने रक्तदाताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया और वर्चुअल रूप में मुख्यमंत्री महोदय और कुलसचिव प्रो. अवनीश वर्मा का धन्यवाद किया। राष्ट्रीय स्तर पर रक्तदान के क्षेत्र में योगदान देने वाले हरियाणा पश्चिम के रक्तदान संयोजक डा. राकेश शर्मा ने रक्तदाताओं को प्रेरित किया और मंगलम् लैब, हिसार के ब्लड बैंक की निदेशक डा. वन्दना गुप्ता का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। शाखा संरक्षक महिपाल यादव और शाखा स्तर पर रक्तदान संयोजक यशपाल शर्मा ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिए और उनका धन्यवाद किया। प्रान्तीय महिला प्रमुख डा. सुमन यादव, सलाहकार मदन लाल यादव, धर्मपाल गर्ग, समता गर्ग, वित्त सचिव चन्द्रभान चौपड़ा, प्रदीप वर्मा, प्यारे लाल, पवन वधवा, श्याम सुंदर, सुशील सोनी सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox