निगम के कामों के लिए नजफगढ़ के निगम पार्षद मौन क्यों..?.- ऋतु दहिया कुंडू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

निगम के कामों के लिए नजफगढ़ के निगम पार्षद मौन क्यों..?.- ऋतु दहिया कुंडू

-नजफगढ़ की बेटी नें नवादा बाजार के फिरनी रोड़ पर स्थित हनुमान मंदिर के साथ बने कुड़ाघर को हटाने के लिए किया प्रदर्शन

Social Work in Najafgarh

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ की बेटी ऋतु दहिया कुंडू व उनकी टीम ने नजफगढ़ वार्ड में जनसमस्याओं पर मंगलवार को जागरूकता मार्च निकाला। इस दौरान उन्होने श्री राम द्वार से होते हुए जवाहर चौक और फिर नवादा बाजार तक जनसमस्याओं पर स्थानीय निवासियों से बात की और निगम की लापरवाही के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन किया। उन्होने नजफगढ़ वार्ड में मुंह उठाये खड़ी समस्याओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर निगम के जनहित के कामों के लिए नजफगढ़ निगम जोन के पार्षद मौन क्यो है ?
मंगलवार को नजफगढ़ की बेटी ऋतु दहिया कुंडू ने कहा कि नजफगढ़ के निगम पार्षद नजफगढ़ में हो रही निगम की जन समस्याओं के लिए कभी नहीं बोलते और ना ही निगम के कामों की तरफ कोई ध्यान देते हैँ। उन्होने कहा कि नवादा बाजार की फिरनी पर हनुमान मंदिर के साथ बना कूड़ाघर सभी की आस्था के साथ खिलवाड़ है। पिछले पांच सालों से निगम में बैठे सभी निगम पार्षद, चेयरमैन क्यों इस कूड़ाघर को यहाँ से नहीं हटवाते है। नजफगढ़ के अधिकतर नगर निगम शौचालयों पर ताले लगे हुए हैँ उसके लिए कुछ क्यों नहीं करते है। पार्षद निगम के कामों को छोड़कर, आये दिन किसी ना किसी धरने व चक्का जाम में समय नष्ट करते हैँ।
ऋतु दहिया कुंडू से बातचीत करने पर उन्होंने बताया की जिनके खुद के घर शीशे के हों वो दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते। निगम पार्षद पहले अपने क्षेत्र की निगम समस्यों को दूर करने के काम करें, फिर अपना समय दुसरे कामों में व्यर्थ करें। हमने निगम पार्षद निगम के कामों के लिए बनाये हैँ न कि राजनीति करने के लिए। इसलिए वो पहले निगम के काम पूरे करें ताकि लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े। उन्होने हनुमान मंदिर के साथ बने कूड़ाघर से श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानी को उठाते हुए कहा कि यह भक्ति व आस्था का केंद्र लेकिन निगम की अनदेखी के कारण यहां दुर्गंध व कूडे का राज बना हुआ है। पार्षदों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। हम इसका विरोध करते है और निगम अधिकारियों से इस कूड़ाघर को हटाने का अनुरोध करते हैं। वही स्थानीय लोगो का कहना है की वे इस कूड़ाघर से बेहद परेशान हैँ। ये उनकी आस्था के साथ तो खिलवाड़ है ही साथ ही साथ ट्रैफिक जाम की भी समस्या का कारण बना हुआ है। लोगों ने कहा मंदिर के साथ फूल माला की, प्रसाद की दुकाने होनी चाहिए ना की कूड़ाघर। आज के इस प्रदर्शन में आशीष, अमित रोहिल्ला ,रेखा, मनीष, ललिता, नरेंदर, शिव, प्रीतम, नवीन के साथ-साथ अनेकों स्थानीय निवासी उपस्तिथ रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox