स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का समापन और महात्मा गांधी जयंती का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का समापन और महात्मा गांधी जयंती का आयोजन

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  नेहरू युवा केंद्र दक्षिण पश्चिम, दिल्ली द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम का भव्य समापन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन आईटीबीपी छावला के सहयोग से छावला कैंप में हुआ। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद श्री शशी यादव जी उपस्थित थे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में आईटीबीपी के डीआईजी श्री सहरावत जी और नेहरू युवा केंद्र दिल्ली प्रदेश के राज्य निदेशक डॉ. लाल सिंह जी शामिल थे।

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया। उन्हें शॉल, फूलों के गुच्छे और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन विशेष रूप से 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चले स्वच्छता अभियान के अंतर्गत किया गया था। इस दौरान विभिन्न युवा मंडल और युवती मंडल सक्रिय रूप से अभियान में योगदान दे रहे थे, जिनमें से सभी 10 मंडलों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी, श्रीमती अंजलि चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर महात्मा गांधी जी की जयंती भी धूमधाम से मनाई गई। गांधी जी के सिद्धांतों और आदर्शों को याद करते हुए सभी ने उनके स्वच्छता और सेवा के संदेश को आत्मसात किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया, जिसमें आईटीबीपी के अधिकारियों, जवानों और युवा मंडलों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा, छावला कैंप के प्रांगण की सफाई का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी ने स्वच्छता का संदेश फैलाया।

महात्मा गांधी के विचारों पर आधारित इस कार्यक्रम ने न केवल सफाई और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहयोग की भावना को भी मजबूती दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox