विश्व जागृति मिशन के श्रद्धा पर्व महोत्सव में गीतकार कृष्ण गोपाल विद्यार्थी को मिला लोककवि सम्मान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विश्व जागृति मिशन के श्रद्धा पर्व महोत्सव में गीतकार कृष्ण गोपाल विद्यार्थी को मिला लोककवि सम्मान

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- सनातन संस्कृति के उत्थान और वंचितों की सेवा के लिए समर्पित अंतरराष्ट्रीय संस्था विश्व जागृति मिशन द्वारा प्रति वर्ष आयोजित किए जाने वाले श्रद्धा पर्व महोत्सव में इस बार बहादुरगढ़ के प्रसिद्ध साहित्यकार कृष्ण गोपाल विद्यार्थी को लोककवि सम्मान से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम मिशन के गांव बक्करवाला स्थित आनंद धाम आश्रम में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के अति विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जगद्गुरु स्वामी ओंकारानंद सरस्वती और अरुणाचल प्रदेश के बौद्ध गुरू पद्मश्री थुपटेन लामा की उपस्थिति में की गई। विद्यार्थी को यह प्रतिष्ठित सम्मान विश्व जागृति मिशन के संस्थापक अध्यक्ष सुधांशु जी महाराज के कर-कमलों से प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध योगगुरू डॉ. अर्चिका दीदी भी मंच पर मौजूद रहीं।

विद्यार्थी को सम्मान स्वरूप पुष्पगुच्छ, शॉल, श्रीमद्भागवत गीता की वृहद प्रति और एक कलात्मक अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। अभिनंदन पत्र मखमली बॉक्स में धातु पर अंकित था, जिसमें उनकी बहुमुखी प्रतिभा का विस्तृत उल्लेख किया गया था। सुधांशु जी महाराज ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थी की काव्य यात्रा का परिचय देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। उन्होंने विद्यार्थी के काव्य कौशल की सराहना करते हुए काव्यात्मक टिप्पणियां भी कीं और उनके आग्रह पर विद्यार्थी ने एक संक्षिप्त काव्य पाठ भी किया।

श्रद्धा पर्व के आयोजन का उद्देश्य बताते हुए सुधांशु जी महाराज ने कहा कि “जो संतानें जीवित माता-पिता की उपेक्षा करती हैं, उन्हें न तो श्राद्ध कर्म का पुण्य लाभ प्राप्त होता है और न ही वैष्णो देवी यात्रा का फल मिलता है। माता-पिता घर में मौजूद ऐसे देवी-देवता हैं जिनका आशीर्वाद पारिवारिक सुखों में वृद्धि करने में सक्षम है।”

गौरतलब है कि विश्व जागृति मिशन द्वारा श्रद्धा पर्व महोत्सव का आयोजन पिछले 27 वर्षों से किया जा रहा है। इस महोत्सव के अंतर्गत पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा, लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा, डॉ. नरेश त्रेहन, पर्यावरणविद् सुंदर लाल बहुगुणा, अनूप जलोटा के पिता पुरुषोत्तम जलोटा, आचार्य गिरिराज किशोर, और प्रसिद्ध गीतकार रमानाथ अवस्थी सहित कई अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जा चुका है।

श्रद्धा पर्व महोत्सव में इस वर्ष भी विभिन्न वर्गों के समाजसेवियों, साहित्यकारों और कलाकारों का सम्मान किया गया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ गई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox