
नई दिल्ली/के के सलू जा/- उत्तरी द्वारका जिला पुलिस की टीम ने सोने की चेन छीनने और वाहनों की चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार करके जेल भेज दिए हैं। ये दोनों सुल्तानपुरी के हिस्ट्री शीतल हैं।
एक का नाम परवीन उर्फ अज्जू और दूसरे का नाम नावेद है। उसकी पुलिस को 12 मामलों में तलाश थी। दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपने अपराध स्वीकार कर लिए हैं। इन के पास से पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल भी बरामद की है।
आईपीएस अंकित कुमार के अनुसार यह मोटर साइकिल तिलक नगर से चुराई गयी थी। दिल्ली पुलिस शांति, सुरक्षा और न्याय कायम करने के लिए अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि उत्तरी द्वारका पुलिस की सतर्कता से ये आरोपी काबू में आए हैं।





More Stories
दिल्ली में अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
BJP में शामिल होंगे सपा के तीन विधायक
तीन दिन, तीन ठिकाने… आज फिर मार्च करेगा विपक्ष
जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त
छतरपुर में कथित भू-माफिया और अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा गरमाया
दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशनों पर बंद हो सकते हैं एंट्री-एग्जिट गेट, पुलिस ने DMRC को लिखा पत्र