सोनाली फोगाट ने मेघालय के गवर्नर से मांगा इस्तीफा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सोनाली फोगाट ने मेघालय के गवर्नर से मांगा इस्तीफा

-सत्यपाल मलिक के बयान पर जताई नाराजगी, कहा- इस्तीफा देकर किसानों के साथ क्यों नहीं बैठ जाते

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हरियाणा/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कृषि कानूनों पर देश में मची रार के बीच अब किसान आंदोलन को लेकर भाजपा नेताओं के मतभेद भी खुलकर सामने आने शुरू हो गए हैं। करनाल में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज पर मेघालय के गवर्नर सत्यपाल मलिक ने किसानों का पक्ष लिया और सरकार द्वारा की गई कार्रवाई को गलत बताया था। लेकिन गर्वनर के इस बयान से भाजपाई चिढ़ गए हैं। ऐसा लग रहा है कि गवर्नर सत्यपाल मलिक द्वारा बोली गई बात सत्ता पक्ष को भी चुभ गई है। अपने बयानों और कारनामों के कारण अक्सर विवादों और सुर्खियों में रहने वाली भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट ने गर्वनर के इस बयान पर नाराजगी जताते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की है और कहा कि अगर इतनी ही हमदर्दी है तो इस्तीफा देकर किसानों के साथ क्यों नही बैठ जाते हैं।
                   सोनाली फोगाट ने यहां तक कह दिया कि सत्यपाल मलिक को सत्ता सुख पसंद है, इसलिए वह पद पर बने हुए हैं। अगर उनको किसानों का पक्ष इतना ही पसंद है और कानून उनको पसंद नहीं हैं तो सत्यपाल मलिक अपने पद से इस्तीफा देकर किसानों के साथ क्यों नहीं बैठ जाते।
सोनाली फोगाट का कहना है कि सत्यपाल मलिक को हिंसा पसंद है और वह खून खराबा करवाना चाहते हैं, वह चाहते हैं कि मारकाट मचे। इसी कारण से उन्होने ऐसा बयान दिया है। ऐसा लग रहा है कि पद जाने के बाद सत्यपाल मलिक राजनीति करना चाहते हैं, इसी कारण से इस तरह के बयान दे रहे हैं।
                    सत्यपाल मलिक को पद से इस्तीफा देकर किसानों का नेतृत्व करके इनकी बात प्रधानमंत्री तक पहुंचानी चाहिए। बता दें कि करनाल में हुई हिंसा पर गवर्नर सत्यपाल मलिक ने सरकार की गलती बताई थी। उन्होंने कहा था कि इस पूरे प्रकरण के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को माफी मांगनी चाहिए और ैक्ड के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ऐसी जगहों पर लगातार कार्यक्रम कर रहे हैं, जहां पर विरोध की प्रबल संभावना होती है। ऐसा लग रहा है कि मुख्यमंत्री हिंसा को भड़का रहे हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox