बहादुरगढ़ में हाईवे पर पलटी हरियाणा रोडवेज की बस, चालक समेत 9 लोगों को आई मामूली चोट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बहादुरगढ़ में हाईवे पर पलटी हरियाणा रोडवेज की बस, चालक समेत 9 लोगों को आई मामूली चोट

-गुरुग्राम डिपो की बस, सुबह साढ़े 7 बजे हुआ हादसा -बारिश की फिसलन और आगे आवारा पशु आ जाने के चलते हुआ हादसा


नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बहादुरगढ़ में बुधवार सुबह 7 बजे बारिश की फिसलन व आवार पशु आगे आने के चलते हरियाणा रोडवेज की बस पलट गई। इस हादसे में चालक समेत 9 लोग घायल हो गए। हरियाणा रोडवेज की गुरुग्राम डिपो की बस थी जो महम से गुरुग्राम जा रही थी। चालक ने सवारियों को बचाने की कोशिश की, मगर बावजूद इसके बस बेकाबू होकर पलट गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। 9 सवारियों को मामूली चोट आई, जिनमें से 2 को यहां से रोहतक पीजीआई भेज दिया गया। बाकी को तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
                    हादसे की शिकार हुई बस के चालक मनिंदर का कहना है कि वह सुबह करीब 6 बजे महम से चलकर गुरुग्राम के लिए निकला था। बस में करीब 20 यात्री सवार थे। करीब साढ़े सात बजे बस बहादुरगढ़ में रोहतक-रोड पर ओमेक्स के नजदीक पहुंची तो साथ से एक वाहन निकला और उसी समय बस के सामने एक आवारा पशु आ गया। उसे बचाने की कोशिश में वह नियंत्रण खो बैठा। हालांकि बस की स्पीड काफी कम हो चुकी थी।
                     इस हादसे में चालक मनिंदर के अलावा सुरेंद्र, दिलबाग, समय सिंह, बलजीत, अमित, सतीश, महेंद्र और मनीष को हल्की चोट आई। इन्हें सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद 7 को उसी समय उन्हें घर भेज दिया। इसके अलावा दो को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। हालांकि वहां से भी इनकी ठीक हो जाने की सूचना है।
                     उधर, सूचना मिलते ही सेक्टर छह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस की एक अन्य टीम ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों के बयान लिए। बस में सवार लोगों का कहना है कि बस के चालक की समझदारी की वजह से बचाव रहा। वह एकदम कम स्पीड में बस को चला रहा था। सामने आए पशु को भी बचाने की उसने भरपूर कोशिश की, लेकिन फिसलन की वजह से बस पलट गई। अगर बस की स्पीड ज्यादा होती तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox