सैफ को बांग्ला फिल्में करते हुए देखना चाहती हैं शर्मिला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सैफ को बांग्ला फिल्में करते हुए देखना चाहती हैं शर्मिला

मानसी शर्मा / – डिजिटल प्लेटफार्म के विकास और सिनेमा के वैश्वीकरण के बाद सिनेमा में भाषाई बंदिशें टूटती नजर आ रही हैं। अब कई क्षेत्रीय सिनेमा के सितारे हिंदी और कई हिंदी सिनेमा के सितारे क्षेत्रीय भाषाओं में काम कर रहे हैं। दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने करीब 13 साल बाद इस साल वेब सीरीज गुलमोहर से अभिनय में वापसी की। अब वह एक बांग्ला फिल्म पुरातान कर रही हैं। इसी के साथ करीब 14 साल बाद उनकी बांग्ला सिनेमा में वापसी हो रही है। बांग्ला फिल्म करने को लेकर दैनिक जागरण के सहयोगी अखबार मिड डे से बातचीत में शर्मिला ने बताया, ‘बांग्ला भाषा से मेरा गहरा जुड़ाव रहा है। मैं एक संयुक्त परिवार में पली बढ़ी हूं, जहां सभी बांग्ला ही बोलते थे। 13 साल की उम्र तक मैंने बांग्ला माध्यम के स्कूल में पढ़ाई की। पुरातान के लिए मुझे अपनी बांग्ला भाषा में थोड़ा सुधार करने की आवश्यकता जरूर है, लेकिन मैं बांग्ला में पढ़ती और लिखती हूं और अपने मन में बांग्ला में ही गिनती करती हूं।’ आगे शर्मिला ने अपने बेटे और अभिनेता सैफ अली खान के भी बांग्ला फिल्म करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा, ‘मैं चाहूंगी कि वह बांग्ला फिल्म करें, लेकिन यह उनके मूड और दिलचस्पी पर निर्भर करता है।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox