सेंचुरी मैट्रेस ने ब्रांड एम्बेसडर सानिया मिर्जा के साथ अपने नये कैम्पेन ‘स्लीप ईट ऑफ’ को किया लॉन्च

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सेंचुरी मैट्रेस ने ब्रांड एम्बेसडर सानिया मिर्जा के साथ अपने नये कैम्पेन ‘स्लीप ईट ऑफ’ को किया लॉन्च

-वर्ल्ड स्लीप डे के सम्मान में, सेंचुरी का नया कैम्पेन स्लीप रिजूवनैशन प्रोग्राम के जरिये लोगों को नींद की ताकत का अनुभव करने में करेगा मदद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- वर्ल्ड स्लीप डे के मौके पर, भारत के तेजी से बढ़ते मैट्रेस ब्रांड सेंचुरी मैट्रेस ने अपने नये कैम्पेन स्लीप ईट ऑफ की घोषणा की। ब्रांड के पास तीन-दशक की विरासत है। इस कैम्पेन का लक्ष्य लोगों को स्लीप गेटवे के माध्यम से अच्छी नींद के महत्व को समझाना है। इससे कंपनी इस इंडस्ट्री में स्लीप स्पेशिलिस्ट के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। सेंचुरी मैट्रेस ने इस प्रोग्राम को शुरू करने के लिये खेल जगत की चर्चित हस्ती और इस ब्रांड की एम्बेसडर सानिया मिर्जा को अपने साथ जोड़ा है।
                यह स्लीप रिजूवनैशन प्रोग्राम उन लोगों के लिये तैयार किया गया है जोकि तेज भागत-दौड़ती जिंदगी जी रहे हैं, जिससे वे पूरी तरह थक जाते हैं। इस कैम्पेन के तहत, लोगों को ‘स्लीप ईट ऑफ’ कैम्प के आमंत्रित किया जायेगा, जहां स्लीप एक्सपर्ट स्लीप- रिजूवनैशन की ताकत का अनुभव लेने के लिये उन्हें परामर्श देंगे। सानिया मिर्जा ने जानी-मानी और मशहूर योगा एक्सपर्ट अनुष्का को आमंत्रित कर इस प्रोग्राम की शुरूआत की। लोगों को खूब सारी मस्ती और अच्छी नींद लेने का अनुभव मिलेगा, जिससे लोग खुद भी बेहतर नींद का महत्व समझ पायेंगे। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोग उस दिन के अपने अनुभव साझा करेंगे और किसी ऐसे व्यक्ति का नाम लेकर छड़ी को पास कर देंगे, जिनके बारे में उन्हें लगता है कि वे उनकी तरह ही काम के तनाव से गुजर रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें शारीरिक या मानसिक थकान का अनुभव हो रहा है।
               लोग काम और जिंदगी के बीच संतुलन बनाने का संघर्ष करते रहते हैं, वहीं इस कैम्पेन का लक्ष्य, सेंचुरी मैट्रेस के विभिन्न प्रोडक्ट रेंज के साथ अच्छी नींद की आदतों के फायदों के बारे में बताना है। साथ ही बेहतर नींद के लिये इस विषय पर प्रकाश डालना है। इस पहल के बारे में, उत्तम मलानी, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, सेंचुरी मैट्रेस का कहना है, “पिछले 30 सालों से हम लोगों की सेहत और आराम को सबसे पहले रखने के लिये प्रतिबद्ध हैं। अच्छी नींद के महत्व को जानते हुए भी,व्यस्तता और अन्य गैर महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं के कारण सोने की आदतों को नजरअंदाज किया जाता है। हमारे नये प्रोग्राम स्लीप ईट ऑफ के माध्यम से, इस वर्ल्ड स्लीप डे के मौके पर हम लोगों से कहना चाहते हैं कि नींद की कमी को गर्व के रूप में ना लें।
                  सेंचुरी में हमारा यह मानना है कि अच्छी नींद की ताकत आपका कायाकल्प कर देती है, आपके मूड को बेहतर बनाती है और एक टॉनिक की तरह काम करती है। यह कैम्पेन लोगों को उस चीज का अनुभव करायेगा, जो वे काफी समय से मिस कर रहे हैं।” हमारी स्लीप एम्बेसडर, सानिया मिर्जा हमारे मूल्यों में विश्वास करती हैं, क्योंकि उन्हें अच्छी नींद की अहमियत अच्छे से पता है और हमें खुशी है कि उन्होंने इस प्रोग्राम की शुरूआत की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox