सूरतगढ़ में आसमान से गिरे आग के गोले, तेज धमाकों की आवाज से लोगों में दहशत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सूरतगढ़ में आसमान से गिरे आग के गोले, तेज धमाकों की आवाज से लोगों में दहशत

-स्थानीय नागरिकों ने गिरते गोलों का बनाया लाईव विडियो, भारत-पाकिस्तान बार्डर के पास गिरे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/श्री गंगानगर/शिव कुमार यादव/- राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में बुधवार रात करीब 8ः30 बजे आसमान में अचानक तेज धमाके के साथ एक रोशनी दिखाई दी। रॉकेट जैसी दिखने वाली यह रोशनी धीरे-धीरे आगे बढ़ती दिखी। इस दौरान कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। यह रोशनी सूरतगढ़ के अलावा बीकानेर, खाजूवाला और रावला तक दिखाई दी। आशंका है कि बॉर्डर के आस-पास ये जमीन पर गिरे हैं। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि ये किसी राकेट के हिस्से हैं या फिर उल्का पिंड के।
               इस घटना के बारे में स्थानीय प्रशासन जानकारी जुटाने में लगा है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी मिली है कि 8-10 आग के गोलों का यह समूह सूरतगढ़ के आसमान से गुजरा था। पाकिस्तान के बॉर्डर क्षेत्र की तरफ यह रोशनी जाती हुई दिखाई दी थी। यह आग के गोले उल्का पिंड हैं या कुछ और इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

सूरतगढ़ में पहले भी दिखे थे गिरते उल्का पिंड
23 दिसंबर 2020 को बीकानेर-सूरतगढ़ हाईवे पर रात में 6 उल्काओं के टूटने की घटना कैद हुई थी। आकाश में असंख्य तारों के बीच कुछ टूटते तारे फोटो में कैद हुए थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox