सुशील पहलवान के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सुशील पहलवान के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

-11 दिन बाद भी सागर हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नही कर पाई पुलिस -हरिद्वार के साथ-साथ गुरूग्राम में भी पहलवान सुशील कुमार की पुलिस कर रही तलाश -सुशील पहलवान की बढ़ी मुश्किल, पुलिस ने सरकार से एक्शन के लिए कहा
NM-News-Sushil-1

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सागर धनखड़ पहलवान की हत्या के मामले में फरार चल रहे हत्या के मुख्यारोपी पहलवान सुशील कुमार के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। दिल्ली पुलिस 11 दिन बाद भी सुशील को गिरफ्तार नही कर पाई है। जिसे देखते हुए पुलिस ने कोर्ट में गैर जमानती वारंट की अपील की थी। हालांकि पुलिस हरिद्वार के साथ-साथ गुरूग्राम के संभावित ठिकानों पर सुशील को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सफलता नही मिली है। वहीं अब पुलिस ने दिल्ली सरकार से पुलिस के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की हैं।
                     सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में मारपीट के दौरान सागर पहलवान की हत्या के मामले में फरार चल रहे ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के गुरुग्राम में किसी फ्लैट में छिपे होने की सूचना पुलिस को मिली थी जिसके बाद पुलिस ने गुरुग्राम के इफको चैक के आसपास सोसायटी में छापेमारी की। दरअसल सागर हत्या मामले में सुशील पहलवान की तलाश कर रही पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी निर्माणधीन बिल्डिंग में सुशील कुमार अपने कुछ साथियों के साथ छुपा हुआ है और उस निर्माणाधीन बिल्डिंग में भी पुलिस ने जांच की लेकिन वहां पर कुछ हाथ नहीं लगा। सुशील के खिलाफ लुकआउट नोटिस कुश्ती की छवि खराब कर सकता है। कोच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वारदात से पहले सुशील कुमार अपने कुछ साथियों के साथ गुरुग्राम में पीजी और फ्लैट किराए पर लेने के लिए आया था, लेकिन उसने नहीं लिया और वह कहीं और चला गया। हालांकि पुलिस को पहले सूचना मिली थी कि सुशील ने उत्तराखण्ड के एक बाबा के आश्रम में शरण ले रखी है लेकिन वहां छापा मारने के लिए पुलिस सही समय का इंतजार कर रही है।
                     बीते 11 दिनों से हत्या के मामले में फरार चल रहे सुशील पहलवान को गिरफ्तार करने में पुलिस पूरी तरीके से नाकाम रही है। जिसे देखते हुए इस मामले में पुलिस ने अब दिल्ली सरकार को पत्र लिखकर सुशील कुमार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. दरअसल सुशील कुमार रेलवे में तैनात है और फिलहाल वह डेपुटेशन पर छत्रसाल स्टेडियम का ओएसडी है। दिल्ली पुलिस की तरफ से दिल्ली सरकार के शिक्षा-खेल विभाग की उपनिदेशक एवं छत्रसाल स्टेडियम की प्रशासक आशा अग्रवाल को पत्र लिखकर इस वारदात की जानकारी दी गई है। उनसे अपील की गई है कि वह सुशील के खिलाफ कार्रवाई करें क्योंकि वह गंभीर अपराध को अंजाम देकर फरार चल रहा है। उन्होंने उपनिदेशक को बताया है कि हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस को सुशील कुमार की तलाश है। इसलिए उन्हें ऐसे शख्स के खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए।
                     यहां बता दें कि बीते 4 मई को छत्रसाल स्टेडियम पर सागर पहलवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के इस मामले में जिन आरोपियों का नाम सामने आया था, उनमें दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील पहलवान का नाम भी पुलिस एफआईआर में शामिल है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सुशील इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी है। इस बाबत कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी पुलिस को छानबीन के दौरान मिले हैं। मौके से पुलिस को कुछ गाड़ियां, दुनाली बंदूक और जिंदा कारतूस मिले थे। इस घटना को लेकर मॉडल टाउन थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सुशील की तलाश में बीते 10 दिनों में दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, यूपी आदि राज्यों में छापेमारी की है, लेकिन अभी तक सुशील उनके हाथ नहीं लग सका है। हालांकि हत्या के इस मामले में पुलिस सुशील पहलवान के ससुर गुरु सतपाल सहित दो दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इस मामले में पुलिस कई राज्यों में छापेमारी कर रही है।
                  वहीं अब दिल्ली पुलिस को सुशील के खिलाफ बड़ा हथियार मिल गया है। पुलिस की अपील पर कोर्ट ने सुशील के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। पुलिस कई दिन से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करवाने की कोशिश कर रही थी। सुशील के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर पहले ही जारी करवाया जा चुका है ताकि वह विदेश न भाग सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox