
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पश्चिमी बंगाल/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- चुनाव के बाद आखिर लोगों की सुरक्षा को लेकर पश्चिमी बंगाल सरकार जाग गई है। पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बैनर्जी ने कल से संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है। कल से बंगाल में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। किराने और सब्जी की दुकानें सुबह सात बजे से 10 बजे (सिर्फ 3 घंटे) तक खुलेंगी। जबकि सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बैंक खुलेंगे। लॉकडाउन में सरकारी और प्राइवेट दफ्तर बंद रहेंगे। लोकल ट्रेन, बस सेवा भी बंद रहेगी। सभी स्कूल भी बंद रहेंगे।
हाल ही में संपन्न चुनावों में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद ममता बनर्जी ने 5 मई को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसी दिन उन्होंने बंगाल में 10 दिनों के लिए कई प्रतिबंध लगाने का एलान किया था. अब इन प्रतिबंधों को बढ़ाकर 30 मई तक कर दिया गया है। बंगाल में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बहुत तेजी से फैल रहा है। हर दिन रिकॉर्ड स्तर पर नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। बंगाल में कल सबसे ज्यादा 20,846 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 10 लाख 94 हजार 802 हो गए है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीमारी से 136 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 12,993 हो गई है। हालांकि राज्य में गुरुवार से 19,131 लोग स्वस्थ हुए हैं।
वहीं देश में पिछले 24 घंटे में 3890 लोगों की मौत हुई है। एक साल में अब तक कुल 2,66,207 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें महाराष्ट्र में 79,552, कर्नाटक में 21,085, दिल्ली में 20,907, तमिलनाडु में 17,056, उत्तर प्रदेश में 16,957, पश्चिम बंगाल में 12,993, पंजाब में 11,477 और छत्तीसगढ़ में 11,461 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जिन संक्रमित लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 फीसदी से अधिक लोग अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे।





More Stories
सुल्तानपुर में बैंक सखियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन के साथ सौंपा मांगपत्र
दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी के सामने विभिन्न संस्थानों से जुडे उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों ने राज्य के विकास के प्रति रखे अपने सुझाव
कश्मीरी गेट में कैश लूट के दौरान कारोबारी की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई समेत तीन गिरफ्तार
गणेश विसर्जन करते ही नहर में समा गए 3 युवक, कैमरे में कैद हुआ पूरा हादसा
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन