सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आपकी बेटी को मिल सकते हैं 70 लख रुपए

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आपकी बेटी को मिल सकते हैं 70 लख रुपए

-यह योजना एक बचत खाते के रूप में आपकी बेटी की उच्च शिक्षा और अच्छे भविष्य के लिए बहुत लाभदायक है

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली छोटी बचत योजनाओं में से एक है सुकन्या समृद्धि योजना। सरकार हर तीन महीने में इस योजना की ब्याज दर तय करती है। वर्तमान में सुकन्या समृद्धि योजना 8.2 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर की पेशकश कर रही है। यह सालाना चक्रवृद्धि ब्याज दर है। यह योजना केवल बेटियों के लिए है। इस योजना में खाता खुलवाकर आप अपनी बेटी की उच्च शिक्षा और शादी के लिए अच्छी खासी रकम जमा कर सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना के महत्वपूर्ण बिंदु

  • सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) में माता-पिता अपनी बेटी के 10 साल की उम्र पूरी होने तक खाता खुलवा सकते हैं।
  • सुकन्या समृद्धि खाता एक परिवार में केवल 2 बेटियों के लिए ही खोला जा सकता है। जुड़वाँ या तीन बच्चों के मामले में 2 से अधिक खाते खोले जा सकते हैं।
  • इस योजना में खाता खोलने की तारीख से अधिकतम 15 साल पूरे होने तक योगदान किया जा सकता है।
  • अगर कोई निवेशक अपनी बेटी के जन्म के तुरंत बाद इस योजना में खाता खोलता है तो वह 15 साल तक अपना अंशदान जमा कर सकता है। इसके बाद 6 साल का लॉक-इन पीरियड होता है। इस दौरान कोई निवेश नहीं करना होता है, लेकिन ब्याज मिलता रहता है।
  • इस योजना में बेटी के 18 साल की होने पर मैच्योरिटी राशि का 50 फीसदी हिस्सा निकाला जा सकता है। बाकी रकम बेटी के 21 साल की होने पर निकाली जा सकती है।
  • इस स्कीम में एक साल में 1.50 लाख रुपये तक के निवेश पर इनकम टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है।

-यह योजना EEE स्टेटस के साथ आती है। यानी इसमें निवेश राशि, ब्याज आय और मैच्योरिटी की रकम तीनों टैक्स फ्री होती है।

आपकी बेटी को मिलेंगे 70 लाख रुपये

सुकन्या समृद्धि योजना में आप एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1,50,000 रुपये जमा कर सकते हैं। यह निवेश आप किश्तों में या एकमुश्त कर सकते हैं। मान लीजिए कि आप साल 2024 में सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खोलते हैं जब आपकी बेटी 1 साल की हो जाएगी। यदि आप हर वित्तीय वर्ष में 1,50,000 रुपये का निवेश करते हैं, तो वर्ष 2045 में परिपक्वता के समय आपको कुल 69,27,578 रुपये मिल सकते हैं। इसमें आपके द्वारा निवेश की गई राशि 22,50,000 रुपये होगी और ब्याज आय होगी। 46,77,578 रुपये।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox