गाजियाबाद में हुआ बेहद ही दर्दनाक सड़क हादसा, मौके पर 4 लोगों की मौत और 18 हुए बुरी तरह से घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गाजियाबाद में हुआ बेहद ही दर्दनाक सड़क हादसा, मौके पर 4 लोगों की मौत और 18 हुए बुरी तरह से घायल

-पीछे से आ रहा एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को मारी जोरदार टक्कर

उत्तर प्रदेश/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक भयानक सड़क हादसा हो गया है। यह पीछे से आ रही एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद ये दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में करीब 18लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं, जबकि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद राहत बचाव का काम शुरू किया गया था। वहीं घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल भिजवाया गया। इसके अलावा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल रेफर किया गया।

बता दें कि इस घटना को लेकर एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक विरेंद्र कुमार का कहना है कि यह दर्दनाक घटना रविवार रात करीब 1:15पर हुई। यह एक ट्रक मुरादाबाद थाना क्षेत्र के पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से गुजर रहा था। वही दूसरा ट्रक कुछ ईंट भट्टा मज़दूरों को लेकर हरियाणा के सोनीपत से हरदोई जा रहा था। इस दौरान कुछ लोग टॉयलेट करने के लिए नीचे उतरे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी। जिसके बाद ये हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों ने अपनी जान गंवा दी, जबकि 18अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए।

35 लोग थे ट्रक में सवार

फिलहाल पुलिस का कहना है की घटना के दौरान ट्रक में 35 लोग सवार थे। इनमें से कुछ लोग सही सलामत है तो कुछ लोग घायल हो गए हैं। साथ ही साथ चार लोग की मौत की भी पुष्टि की गई है। हालांकि, टक्कर की वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है क्योंकि ट्रक चालक फरार चल रहा है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox