जन्मतिथि से जानिए अपना आज का राशिफल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जन्मतिथि से जानिए अपना आज का राशिफल

राशिफल/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सरकारी नौकरी में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आज आपके सभी अधीनस्थ आपके सभी कामों में सहयोग करेंगे। युवा अपने भविष्य को लेकर गंभीर नज़र आयेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी जिस कारण आपका मासिक बजट बिगड़ सकता है।
उपाय- बंदरों को केले खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। पड़ोस में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा तैयार होगी, जिस में आपके सुझावों को प्राथमिकता मिलेगी।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। राजनीति की तरफ आपका रुझान बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी मीटिंग को संबोधित करना का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने की उम्मीद है। अविवाहित व्यक्तियों का आज रिश्ता पक्का हो सकता है।
उपाय- मंदिर में हलवे का प्रसाद बाटें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। घर में ससुराल पक्ष से किसी मेहमान के आने की खबर आएगी। आज शाम को किसी पारिवारिक समारोह में अपने परिजनों के साथ बहुत दिनों बाद मुलाक़ात होगी। व्यापार में सफलता मिल सकती है परन्तु किसी भी प्रकार की जल्दीबाज़ी आपके लाभ को हानि में बदल सकती है।
उपाय- सफ़ेद चन्दन का तिलक लगायें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। युवाओं को अपनी भावी योजनाओं को पाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने की जरुरत है। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढाई के प्रति थोड़ी लापरवाह हो सकती है। बिना वजह किसी दूसरे के मामले में हस्तक्षेप न करें। भाई बहन के बीच चल रही अनबन आज समाप्त होगी।
उपाय- छोटी कन्याओं को मिठाई खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। परिवार के साथ भौतिक सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर धन व्यय करेंगे। परिवार की जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी, जिनका निर्वाह करना आपके लिए आसन नहीं होगा। अपनी व्यापारिक योजनाओं को किसी के साथ साझा न करें।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। बहुत दिनों से घर में खोई हुए मूल्यवान वस्तु आज मिलने की उम्मीद है। आज किसी व्यापारिक अनुबंध में हस्ताक्षर करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा।
उपाय- किसी की बुराई न करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कुछ दिनों से किये जा रहे आपके व्यवसायिक प्रयास आज फलीभूत हो सकती है। घर के नवीनीकरण के का मन बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। महिलाओं को पीठ का दर्द आज आपको परेशान कर सकता है।
उपाय- मछलियों को आटे की गोलियां खाने को दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज अनावश्यक वस्तुओं पर धन व्यय करेंगे। आज किसी भी प्रकार की नयी योजना पर काम न करें, नुकसान होने की सम्भावना है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। काम की अधिकता के कारण ओवरटाइम करना पड़ेगा।
उपाय- राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox