सीसीटीवी ने खोल दिया महाठग सुकेश का राज, तिहाड़ जेल में नर्सिंग स्टाफ से भिजवाता था मैसेज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीसीटीवी ने खोल दिया महाठग सुकेश का राज, तिहाड़ जेल में नर्सिंग स्टाफ से भिजवाता था मैसेज

-तिहाड़ जेल की सुरक्षा में सेंध, समय रहते अधिकारियों ने पकड़ी महाठग की चालाकी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- तिहाड़ जेल में बंद 200 करोड़ रुपए के महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर जेल से अपनी गतिविधियों को चलाने की कोशिश की है। इस बार उसने जेल के एक नर्सिंग अर्दली को अपना मैसेंजर (संदेश वाहक) बनाया। वह उसके जरिए संदेश जेल से बाहर भेजने की कोशिश कर रहा था। मगर जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों के चलते नर्सिंग अर्दली पकड़ा गया। जेल प्रशासन ने नर्सिंग अर्दली का कॉन्ट्रैक्ट खत्म करके उसे हटा दिया है।
              तिहाड़ जेल के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। अधिकारियों का कहना है कि सुकेश चंद्रशेखर के ऊपर सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही थी।

इसी बीच फुटेज में दिखा कि कैदी सुकेश एक नर्सिंग अर्दली को कुछ कागजात दे रहा है। पुलिस ने उसे जेल परिसर से बाहर निकलने के दौरान रोक लिया और पूछताछ की। नर्सिंग अर्दली ने पूछताछ में गोलमोल जवाब दिए, जिसके बाद उसे सीसीटीवी फुटेज दिखाए गए।
              फुटेज देखकर उसने सुकेश चंद्रशेखर का मैसेंजर होने की बात कबूल कर ली। फिलहाल जेल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रही है। यहां बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी है। उस पर मकोका भी लगा हुआ है। फिलहाल वह तिहाड़ जेल संख्या-3 में बंद है। उसे जेल के भीतर से कई बार अपराध करने के लिए जाना जाता है। उसने एक बार फिर तिहाड़ जेल की सुरक्षा-व्यवस्था में सेंध लगाने की कोशिश की मगर पकड़ में आ गया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox