
नई दिल्ली/द्वारका/उमा सक्सेना/- द्वारका जिला पुलिस ने मोहन गार्डन क्षेत्र में हुई नकदी लूट की वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने लगातार निगरानी रखते हुए 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी विनीते मित्तल के खिलाफ पहले से ही 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि रितिक सिंह पर एक पुराना मामला पाया गया है।
ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय से 1500 रुपये छीनकर हुए थे फरार
5 नवंबर 2025 को एक डिलीवरी बॉय ने PCR कॉल कर बताया कि शनि बाजार चौक, मोहन गार्डन में दो बाइक सवार युवक उसके 1,500 रुपये छीनकर भाग गए। पीड़ित हिमांशु, जो ब्लिंकिट का पार्सल देने जा रहा था, को आरोपियों ने ऑनलाइन भुगतान के बहाने कैश दिखाने के लिए कहा और जैसे ही उसने पैसे निकाले, पीछे बैठे युवक ने नकदी झपट ली। पीड़ित ने उनका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे भाग निकले।
विशेष टीम ने चलाया अभियान
एसएचओ मोहन गार्डन के निर्देशन में हेड कांस्टेबल जीतेंद्र, राकेश, धर्मेंद्र, परमानंद और हेतराम की एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी और बरामदगी
गिरफ्तार आरोपी
विनीते मित्तल (33 वर्ष), निवासी हिसार, हरियाणा
रितिक सिंह (24 वर्ष), निवासी सैनिक एन्क्लेव, राणहोला, दिल्ली
बरामद सामान
छिनी गई नकदी ₹500
हीरो HF Deluxe मोटरसाइकिल, जिसका इस्तेमाल वारदात में किया गया
मामला सुलझा, पूछताछ जारी
पुलिस ने इस गिरफ्तारी के बाद स्नैचिंग से जुड़ा मामला पूरी तरह सुलझा लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत