
नई दिल्ली/द्वारका/उमा सक्सेना/- द्वारका साउथ थाना पुलिस ने एक कुख्यात साइकिल चोर को गिरफ्तार कर 16 चोरी की साइकिलें बरामद कीं, साथ ही क्षेत्र में दर्ज 6 चोरी के मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा किया है।
पुलिस की यह कार्रवाई जनता में बढ़ रहे असंतोष और लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच राहत लेकर आई है।
इलाके में लगातार हो रही साइकिल चोरी की वारदातों से परेशान लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थाना द्वारका साउथ के स्टाफ ने सक्रिय रूप से जांच शुरू की।
इंस्पेक्टर राजेश कुमार साह (SHO) के नेतृत्व और ACP द्वारका श्री किशोर कुमार रवाला की निगरानी में एक विशेष टीम बनाई गई।
इस टीम में HC सुधीर कुमार, HC मनोज कुमार, HC गजे सिंह, HC सुरेंद्र और कॉन्स्टेबल तुषार यादव शामिल थे।
टीम ने इलाके के 300 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले और स्थानीय सूत्रों तथा तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई।
28 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग 7 बजे, HC मनोज को सूचना मिली कि चोरी की घटनाओं में शामिल संदिग्ध DDA पार्क या भैंस वाला पार्क के आसपास दिखाई दे सकता है।
इसके तुरंत बाद टीम मौके पर पहुँची और घेराबंदी की।
कुछ समय बाद एक युवक गनपति चौक की ओर से साइकिल पर आता दिखा। उसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह साइकिल रामफल चौक रोड, इंस्टाइल सैलून के सामने से चुराई थी। गहरी पूछताछ में उसने यह भी स्वीकार किया कि उसने कई अन्य स्थानों से भी साइकिलें चुराई हैं। उसकी बताई गई जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 15 और चोरी की साइकिलें अलग-अलग जगहों से बरामद कीं। इस तरह कुल 16 चोरी की साइकिलें पुलिस ने सुरक्षित मिलीं।
गिरफ्तार आरोपी का नाम अमरीश तिवारी, पिता श्री सतीश तिवारी, निवासी नन्हे पार्क, मटियाला, दिल्ली है। उसका स्थायी पता गोरखपुर, उत्तर प्रदेश का है।
आरोपी पहले भी 4 अन्य चोरी के मामलों में शामिल रह चुका है और पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है।
पुलिस टीम द्वारा कुल 16 चोरी की साइकिलें बरामद की गईं, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली और दिल्ली पुलिस की तत्परता एक बार फिर साबित हुई।





More Stories
सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की गोवर्धन पूजा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
दिवाली की रात दिल्ली में जगह-जगह आग की घटनाओं से मचा हड़कंप, संगम विहार से गीता कॉलोनी तक दमकल ने संभाला मोर्चा
दिल्ली के नजफगढ़ की गारमेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 22 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
‘नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार…’ बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दीवाली
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में हुआ ‘दिल्ली की दिवाली-सबसे निराली, मिलकर मनाने वाली’ कार्यक्रम का आयोजन