
हरियाणा/अनीशा चौहान/- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बिहार में चल रही कांग्रेस और राजद की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही वोट चोरी और बूथ कैप्चरिंग से भरा पड़ा है।
सीएम नायब सैनी ने कहा – “मैंने कल भी कहा था, अगर कोई पार्टी सबसे बड़ी ‘वोट चोर’ है, तो वह कांग्रेस है। वे बूथ कैप्चरिंग में विश्वास करते थे और लोगों को डराते थे। मुझे नहीं पता कि राहुल गांधी के लिए कौन स्क्रिप्ट लिख रहा है।”
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस अब मुद्दों के अभाव में कभी ईवीएम को दोष देती है, कभी संविधान बचाने का हवाला देती है और अब प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगी है। नायब सैनी ने कहा कि पीएम मोदी दुनिया में एक सम्मानित नेता हैं और उनके खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं को बिहार जैसी पवित्र भूमि पर ऐसी बातें करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा – “बिहार महात्मा बुद्ध, चाणक्य और गुरु गोविंद सिंह की जन्मभूमि है। यह माता सीता की भूमि है। ऐसे पवित्र स्थान पर कांग्रेस नेताओं को इस तरह की आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वोट चोरी कांग्रेस के डीएनए में है।”
‘वोटर अधिकार यात्रा’ में विवादित बयान
बता दें कि बिहार में कांग्रेस और राजद की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान मंच से पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और राजद पर आक्रोश बढ़ गया है।





More Stories
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देखा छात्राओं का आत्मरक्षा प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस के ‘मिशन शक्ति’ अभियान की सराहना की
फरीदाबाद: भाखरी कचरा विवाद में नया मोड़, विपुल गोयल के सामने आई कृष्णपाल गुर्जर की योजना, कौन होगी कामयाब?
दिल्ली मेट्रो महा विस्तार: 279 KM में 16 नए रूट बनेंगे, नजफगढ़, मीठापुर-करावल से नरेला-बवाना, रोहिणी तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, DDA मीटिंग में मुहर
वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, स्कूटी और मोबाइल बरामद; तीन मामले सुलझे
ऋषिकेश निवासी डॉ. राजे नेगी को उत्तराखंड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन का मुख्य सलाहकार बनाया गया, पेशेवर नैतिकता और मरीजों की सुरक्षा पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण का जोरदार प्रदर्शन