बीएसएफ इंटर फ्रंटियर 38वीं एक्वेटिक एवं 48वीं क्रास कंट्री  प्रतियोगिता धूमधाम से संपन्न

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बीएसएफ इंटर फ्रंटियर 38वीं एक्वेटिक एवं 48वीं क्रास कंट्री  प्रतियोगिता धूमधाम से संपन्न

-सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बेजोड़ है बीएसएफ जवानों का हौसला- एडीजी रवि गांधी

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ खेलों में भी सीमा सुरक्षा बल अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है और अपने जवानों को खेल भावना के अनुरूप अवसर भी प्रदान कर रहा है। शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस व राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छावला स्थित बीएसएफ की 25वीं बटालियन के परिसर में 38वीं इंटर फ्रंटियर एक्वेटिक एवं 48वीं क्रास कंट्री प्रतियोगिता धूमधाम से संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री रवि गांधी, एडीजी लॉजीस्टिक एचक्यू उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बीएसएफ के जवानों का हौंसला बेजोड़ हैं। मैं इस सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई देता हूं। इस अवसर पर श्री संजय गौड़ आईजी आईजी एचक्यू, श्री अनूप लाल भगत कमांडेंट, डीआईजी एचक्यू व श्री संदीप कुमार खत्री कमांडेंट 25वीं वाहिनी भी उपस्थित रहे।

बता दें कि 25 अगस्त को 38वीं इंटर फ्रंटियर एक्वेटिक व 48वीं क्रास कंट्री प्रतियोगिता का शुभारंभ छावला स्थित बीएसएफ की 25वीं बटालियन के परिसर में हुआ था। पांच दिवसीय इन दोनो प्रतियोगिताओं का 29 अगस्त को समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में बीएसएफ की 11 फ्रंटियरों के 304 खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता जम्मू फ्रंटियर पहले स्थान पर रही तथा पंजाब फ्रंटियर दूसरे स्थान पर रही।

समापन समारोह में मुख्यअतिथि श्री रवि गांधी एडीजी एचक्यू ने बादलों की आंख-मिचौली के बीच 100 मीटर की फ्री स्टाइल तैराकी प्रतियोगिता के फाइनल का अवलोकन किया और कहा कि जिस तरह से बीएसएफ के जवान देश की सीमाओं की बहादुरी से रक्षा करते है ठीक उसी प्रकार खेलों में भी हमारे जवान किसी से पीछे नही है। साथ ही उन्होने खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा कि जो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में सफल हुए है उन्हे बधाई तथा जो असफल हुए है उन्हे निराश होने की जरूरत नही बल्कि एक नये उत्साह के साथ अगली प्रतियोगिता के लिय तैयार रहना चाहिए इसके लिए वह उन्हे शुभकामनाऐं देते हैं। उन्होने इस सफल आयोजन के लिए बीएसएफ की 25वीं वाहिनी के कमांडेंट संदीप खत्री को बधाई दी। साथ ही इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना योगदान देने वाले प्रत्येक अधिकारी व जवानों को उन्होने बधाई दी। इसके साथ ही मुख्य अतिथि ने सभी विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। जम्मू फ्रंटियर के राजेश कुमार समोता को इस प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

25वीं वाहिनी के उप कमांडेंट नीरज कुमार ने प्रतियोगिता की पूरी जानकारी विस्तृत से सभी के सामने रखी। तथा कमांडेंट संदीप खत्री ने पौधे देकर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया और सभी का आभार प्रकट किया। इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय व अंकुर प्ले स्कूल के बच्चों  तथा 25वीं वाहिनी के जवानों व अधिकारियों ने इस प्रतियोगिता का आनन्द लिया और खिलाड़ियों का तालियां बजाकर उत्साह वर्धन किया। जलपान के साथ इस प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस दौरान श्री संदीप कुमार खत्री ने बच्चों को अपने हाथ से भोजन के डब्बे वितरित किए। इस प्रतियोगिता के समापन पर इंद्र देव भी जमकर बरसे जिससे मौसम काफी खुशनुमा हो गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox