सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठीं आतिशी, कहा- अरविंद केजरीवाल का इंतजार रहेगा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठीं आतिशी, कहा- अरविंद केजरीवाल का इंतजार रहेगा

मानसी शर्मा /-  सोमवार को आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने शनिवार को सीएम पद की शपथ ली थी। हालांकि, सोमवार को सीएम दफ्तर का नजारा कुछ अलग ही दिखा। आतिशी उस कुर्सी पर नहीं बैठीं, जिस पर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर बैठते थे। सीएम की कुर्सी के बगल में एक अन्य कुर्सी पर आतिशी बैठीं नजर आईं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के लिए कुर्सी खाली है और उनका इंतजार रहेगा। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद आतिशी को दिल्ली का अगला सीएम चुना गया। करीब पांच महीने बाद दिल्ली में विधानसभा चुनाव होना है।

क्या कहा सीएम आतिशी

सीएम आतिशी ने कहा, ‘आज मेरे मन में भी वही व्यथा है, जैसे भगवान राम जी के वनवास जाने पर भरत जी के मन में थी। उन्होंने भगवान राम की खड़ाऊं रखकर शासन चलाया था। भगवान राम हम सभी के आदर्श हैं और केजरीवाल जी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए दिल्लीवालों की सेवा की और मर्यादा का पालन करते हुए सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। मुझे विश्वास है कि अब दिल्लीवाले केजरीवाल जी को विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर फिर से सीएम बनायेंगे। तब तक यह मुख्यमंत्री की कुर्सी केजरीवाल जी का इंतज़ार करेगी।’  

पांच मंत्रियों ने ली शपथ

शनिवार शाम को आतिशी ने सीएम पद की शपथ ली थी। वह दिल्ली की तीसरी और सबसे कम उम्र की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। आतिशी के अलावा सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण ली। विभाग की बात करें तो सबसे अधिक 13 विभाग आतिशी ने अपने पास रखा है। शपथ लेने के बाद आतिशी ने अरविंद केजरीवाल के पैर भी छुए थे। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

शपथ ग्रहण के बाद अपने पहले बयान में आतिशी ने कहा कि अब हम सभी दिल्लीवासियों को मिलकर फरवरी में होने वाले चुनाव में अरविंद केजरीवाल को फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना है। आतिशी ने लोगों को भरोसा दिया कि अब अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आ गए हैं। अब दिल्ली में सीवर ठीक होंगे, पानी की समस्याएं ठीक होंगी, सड़कें ठीक होंगी। भाजपा को कोई भी षडयंत्र अब सफल नहीं होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox