
मानसी शर्मा/- दिल्ली की सीएम आतिशी ने कालकाजी सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। साथ ही उन्होंने जनता से चुनाव जीताने की अपील की है। बता दें कि वह सोमवार यानी 13 जनवरी को नामांकन दाखिल करने वाली थीं लेकिन, डीएम ऑफिल देरी से पहुंचने के कारण उनका नामांकन नहीं हो सका था। उनके खिलाफ भाजपा ने रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस ने अलका लांबा को उतारा है। क्या कहा आतिशी ने? नामांकन दाखिल करने के बाद आतिशी ने कहा कि आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मैंने कालकाजी विधानसभा सीट से अपना नामांकन फॉर्म भर दिया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि पिछले 5 सालों में जिस तरह मुझे कालकाजी के लोगों से प्यार मिला है। उसी तरह आने वाले चुनाव में भी मुझे कालकाजी की जनता का आर्शीवाद जरूर मिलेगा।
आतिशी ने कहा कि पूरे देश ने देखा कि कैसे प्रवेश वर्मा 1100 रुपये बांट रहे थे। बाद में प्रवेश वर्मा ने खुद ट्वीट किया कि वह एक स्वास्थ्य शिविर लगा रहे हैं और चश्मे बांट रहे हैं। उसके बाद उन्होंने अपने नाम के साथ चद्दर और बेडशीट बांटी। चुनाव आयोग को इसमें कोई एमसीसी उल्लंघन नहीं दिखता है। सवाल उठता है कि पुलिस किसके साथ है? सवाल उठता है कि क्या लोवर इलेक्शन अधिकारियों पर कोई दबाव है? कल नहीं कर पाई थीं नामांकन बता दें कि सीएम आतिशी सोमवार यानी 13 जनवरी को ही नामांकन दाखिल करने वाली थीं, लेकिन वह डीएम ऑफिस नहीं पहुंच सकीं, जिस वजह से वह नामांकन दाखिल करने के लिए मंगलवार को पहुंचीं। बता दें कि नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशी को दोपहर तीन बजे तक डीएम ऑफिस पहुंचना होता है, लेकिन आतिशी सोमवार को निर्वाचन आयोग के कार्यालय गई थीं। इस वजह से वह समय रहते डीएम ऑफिस नहीं पहुंच पाईं और उनका नामांकन दाखिल नहीं हो सका था।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?