गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च करना पड़ा भारी, खाते से उड़े 3.97 लाख रुपये

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च करना पड़ा भारी, खाते से उड़े 3.97 लाख रुपये

मानसी शर्मा/- हरियाणा के फरीदाबाद जिले के दयालपुर निवासी हेमेन्दर के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें उनके बैंक खाते से 3 लाख 97 हजार रुपये उड़ा लिए गए। यह घटना तब हुई, जब उनके बड़े भाई ने गलती से जियो का गलत रिचार्ज कर दिया और रिफंड के लिए गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। हरेंद्र ने बताया कि 12दिसंबर को उनके बड़े भाई ने पिता के मोबाइल नंबर पर रिचार्ज किया, लेकिन ₹123का गलत रिचार्ज हो गया। इसे रिफंड कराने के लिए उन्होंने गूगल पर जियो कस्टमर केयर का नंबर ढूंढा।

गूगल पर मिले नंबर पर कॉल करने के बाद, फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को जियो कस्टमर केयर का कर्मचारी बताया और माई जियो ऐप डाउनलोड करने को कहा। इसके बाद उसने “रिफंड माई मनी” ऑप्शन चुनने और बैंक डिटेल्स दर्ज करने का निर्देश दिया। जैसे ही हरेंद्र ने निर्देशों का पालन किया, उनके खाते से दो बार ₹48,000के ट्रांजेक्शन हुए। जांच में जुटी पुलिस अगले दिन जब उन्होंने बैंक स्टेटमेंट निकाला, तो पता चला कि तीन बार में ₹1लाख की राशि भी निकाली गई थी। स्टेटमेंट में अमेजन शॉपिंग के नाम पर ट्रांजेक्शन दिखाए गए, जबकि उन्होंने कोई खरीदारी नहीं की थी। हेरेंदर ने तुरंत बैंक जाकर खाता बंद करवाया और बल्लभगढ़ साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox