मिशन मौसम क्या है? जिसे PM मोदी ने किया लॉन्च, बांग्लादेश-श्रीलंका समेत सभी पड़ोसियों को होगा फायदा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मिशन मौसम क्या है? जिसे PM मोदी ने किया लॉन्च, बांग्लादेश-श्रीलंका समेत सभी पड़ोसियों को होगा फायदा

मानसी शर्मा/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 150वें स्थापना दिवस के मौके पर ‘मिशन मौसम’ की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य भारत को हर प्रकार के मौसम और जलवायु के लिए तैयार करना है, ताकि भारत एक स्मार्ट राष्ट्र बन सके। बता दें कि,नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने IMD के 150साल पूरे होने के मौके पर एक स्मारक सिक्का जारी किया। इसके साथ ही, मौसम संबंधी अनुकूलता और जलवायु परिवर्तन के अनुकूलन के लिए ‘IMD विजन-2047’ दस्तावेज भी जारी किया गया। इसमें मौसम पूर्वानुमान, मौसम प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन शमन की योजनाएं शामिल हैं। इससे पहले, प्रधानमंत्री ने IMD की उपलब्धियों पर आधारित एक प्रदर्शनी का दौरा भी किया।

प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम में कहा, “किसी भी देश के वैज्ञानिक संस्थानों की प्रगति उस देश की विज्ञान के प्रति जागरूकता को दिखाती है। पिछले 10वर्षों में IMD की तकनीकी और बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व विकास हुआ है। अब हम मौसम की हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। इसके लिए ‘मिशन मौसम’ शुरू किया गया है।” उन्होंने यह भी कहा, “मौसम विज्ञान किसी भी देश की आपदा प्रबंधन क्षमता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। भारत ने इसे समझा और अब हम प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को कम करने में सफल हो रहे हैं।” मिशन मौसम से कई क्षेत्रों में होगा लाभ ‘मिशन मौसम’ कार्यक्रम के तहत अगले दो वर्षों में 2,000करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान और राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र द्वारा लागू किया जाएगा।

मिशन मौसम से कृषि, आपदा प्रबंधन, रक्षा, पर्यावरण, विमानन, जल संसाधन, बिजली, पर्यटन, शिपिंग, परिवहन, ऊर्जा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों को फायदा होगा। साथ ही, यह शहरी नियोजन, सड़क और रेल परिवहन, और पर्यावरण निगरानी जैसे क्षेत्रों में डेटा आधारित निर्णय लेने की प्रक्रिया को भी मजबूत करेगा। इस पहल से भारत भविष्य की चुनौतियों का बेहतर तरीके से सामना करने के लिए तैयार होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox