साहस, शौर्य और हास्य से परिपूर्ण काव्य-मंचः मधुरंग-2024

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

साहस, शौर्य और हास्य से परिपूर्ण काव्य-मंचः मधुरंग-2024

-संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल बना मधुरंग का आयोजक

वाराणसी/शिव कुमार यादव/- संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल कोइराजपुर हरहुआ वाराणसी के इंद्रधनुष सभागार के मंच पर होली के उपलक्ष्य में एक बार फिर मधुरंग कवि सम्मेलन हास्य, व्यंग्य और यथार्थ को सहेजता मुखर हो उठा। कविताओं से सजा काव्य मंच वर्तमान के लोकप्रिय एवं बहुचर्चित कवियों के आगमन से खिल उठा।

इस विशेष कार्यक्रम में वाराणसी के विशिष्ट गणमान्य जन एवं अभिभावक उपस्थित हुए। संस्था सचिव राहुल सिंह ने सभा में पधारे कवि मण्डल के साथ-साथ सभी विशिष्ट जन का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के आरम्भ में विद्यालय के पारंपरिक कुलगीत की प्रस्तुति हुई। इसके पश्चात मनमोहक होली गीत ‘खेले मसाने में होली’ की भावपूर्ण प्रस्तुति तथा नयनाभिराम समूह नृत्य प्रस्तुति ने सभागार में होली की जीवंत ऊर्जा को सजीव कर दिया।
           साहस, शौर्य एवं हास्य से परिपूर्ण इस काव्यमंच का संचालन प्रख्यात कवि डॉ. गजेंद्र सिंह सोलंकी ने अपने विशिष्ट अंदाज में किया। शशिकांत यादव की काव्य प्रस्तुति में  जहां शौर्य एवं वीरता का स्वर सुनायी दिया, वहीं डॉ. अनिल चौबे के चुटीले हास्य व्यंग्यों ने खूब वाह-वाही बटोरी। वरिष्ठ कवि डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र की कविताएं साहित्य के अप्रतिम आनंद का स्रोत बनीं।

वाराणसी के युवा कवि सूरज मणि जी की कविताओं ने काव्य के क्षितिज पर सूर्य की भाँति ही तेज उकेरा। डॉ. भुवनमोहिनी ने यथा नाम तथा गुण को परिलक्षित करते हुए अपनी कविताओं से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र सिंह, डॉ. रामसुधार सिंह जी, विनोद राय, हरेंद्र राय, हरिहर चौबे, संतोष सिंह तथा पवन कुमार सिंह जैसे विशिष्ट जन उपस्थित थे। संस्था की निदेशिका डॉ. वंदना सिंह जी, सह निदेशक आयुष्मान सिंह एवं प्रधानाचार्या डॉ. नीलम सिंह ने सभा में उपस्थित सभी अभ्यागतों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया एवं होली की हार्दिक शुभकामना प्रदान की।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox