117 वर्ष पुराने सेंट अगस्टीन चर्च में मनाया गया गुड फ्राइडे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

117 वर्ष पुराने सेंट अगस्टीन चर्च में मनाया गया गुड फ्राइडे

-ईसा मसीह ने हमारे पापों के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दीः पास्टर सोलोमन

बिलासपुर/अनिशा चौहान/- शहर के 117 वर्ष पुराने  “सेंट अगस्टीन चर्च“ में गुड-फ़्राइडे (शुभ शुक्रवार) की आराधना की गई। ईसाई समुदाय के लिये आज का दिन बहुत ही विशेष होता है। चर्च के पास्टर शैलेष सोलोमन ने क्रूस के ऊपर से ईसा मसीह के द्वारा बोले गये सात वचनों को बहुत ही सार-गर्भित रूप से समझाया। उन्होंने बताया की ईसा मसीह ने हमारे पापों के लिये अपने आप को सूली पर चढ़ा दिया और अपने प्राणों की आहुति दे दी,ताकि हमें अपने पापों से छुटकारा मिले। ईसा मसीह की शिक्षायें पूरे मानव समाज के लिये हैं।

    दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक चले इस आराधना में चर्च की समिति के सदस्यों के साथ चर्च के बहुत सारे सदस्यों ने भी भाग लिया। नवाचारी में छोटे-छोटे बच्चों ने बाइबल पठन में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मौसमी रॉबिन्सन (सचिव), निरन्जन टोपनो (कोषाध्यक्ष), आलोक ज़करिया, कर्नल लाल, जॉन बोदरा, स्वरूप जेम्स, अनूप जेम्स, रूप रतन सिंह, जयदीप रॉबिन्सन, जयप्रकाश, जीनियस जेस आदि उपस्थित थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox