सागर हत्याकांड- पहलवान सुशील कुमार को उत्तर रेलवे ने किया नौकरी से सस्पेंड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सागर हत्याकांड- पहलवान सुशील कुमार को उत्तर रेलवे ने किया नौकरी से सस्पेंड

सागर हत्याकांड- पहलवान सुशील कुमार को उत्तर रेलवे ने किया नौकरी से सस्पेंड
-सागर धनखड़ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के कारण मौत होने का हुआ खुलासा, बढ़ी सुशील की मुसीबतें

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/विशेष खबर/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-छत्रसाल स्टेडियम में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी पर दिल्ली सरकार में डेप्युटेशन पर चल रहे सुशील कुमार को उत्तर रेलवे ने सागर हत्याकांड में बड़ा झटका देते हुए नौकरी से सस्पेंड कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ सागर धनखड़ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है जिसमें सिर में गहरी चोट लगने से उसकी हत्या हुई बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए पहलवान सुशील कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
                        सुशील को अब उसकी उत्तर रेलवे की नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया है। मंगलवार को उत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने जानकारी दी है कि सुशील को नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद पहलवान सुशील कुमार को रेलवे की नौकरी से हटाया गया है। दिल्ली सरकार में डेप्युटेशन पर चल रहे सुशील कुमार को छत्रसाल स्टेडियम में स्कूल में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी बनाया गया था।
                        उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार का कहना है कि रविवार को रेलवे बोर्ड को दिल्ली सरकार से सुशील कुमार से सबंधित एक रिपोर्ट मिली है। जिसमें सुशील कुमार पर एफआईआर दर्ज होने का जिक्र है। दिल्ली सरकार ने भी सुशील कुमार के डेप्युटेशन बढ़ाने की मांग को खारिज कर दिया था। इसके बाद सरकार ने उत्तर रेलवे को इसके संबंध में जानकारी भेज दी थी। 2015 से सुशील कुमार रेलवे अधिकारी होने के साथ दिल्ली सरकार में डेप्युटेशन पर कार्यरत था। डेप्युटेशन का कार्यकाल 2020 तक था जिसे वह बढ़ाना चाहता था।
                          वहीं दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनकड़ की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सागर की मौत सिर में गहरी चोट लगने की वजह से हुई है। यह सभी चोटें मौत से पहले लगी बताई गईं हैं।
                         पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह पता चला है कि सागर धनकड़ पर किसी ब्लंट-ऑब्जेक्ट से हमला हुआ है। ऐसा इसलिए कहा गया क्योंकि उसके शरीर पर करीब चार सेंटीमीटर तक गहरे जख्म मौजूद थे। सागर के सिर से लेकर घुटने तक पर चोट के निशान मिले। जानकारी तो ये भी है कि कई चोट के निशान नीले भी पड़ गए थे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox