साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू को सुनील शेट्टी ने दिया मुंहतोड़ जवाब कहा ”बाप- बाप होता है”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू को सुनील शेट्टी ने दिया मुंहतोड़ जवाब कहा ”बाप- बाप होता है”

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ बॉलीवुड / मानसी शर्मा – साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू इन दिनों खूब चर्चाओ में छाए हुए है। वह अपने द्वारा दिए गए बयान ‘’बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नही कर सकता और वह बॉलीवुड फिल्मों में काम कर मैं अपना समय बर्बाद नही करना चाहता’’ इस बयान के चलते महेश विवादों में घिर गए है। महेश ने यह बयान मेजर फिल्म के ट्रेलर लॉंच में साउथ वर्सिस बॉलीवुज में कहा था। उनका यह बयान आते ही इंडस्ट्री दो भागों में बट गई है। वहीं कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ भी महेंश के खिलाफ हो गए है। आईए जानते जानते है कि महेश के इस बयान पर किस सेलिब्रिटी ने क्या कहा।

आपको बता दें कि साउथ एक्टर महेश बाबू के दिए गए बयान कि, ‘’बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नही कर सकता और वह बॉलीवुड फिल्मों में काम कर मैं अपना समय बर्बाद नही करना चाहता’’ इस पर एक्टर सुनील शेट्टी ने उन्हे मुँह तोड़ जवाब दिया है। सुनील ने कहा है कि, ‘’कुछ भी कहो बाप, ‘बाप ही रहेगा। मुझे लगता है कि बॉलीवुड वर्सिस साउथ इंडस्ट्री की बहस सोशल मीडिया पर शुरू हो गई है। हम भारतीय हैं और अगर ओटीटी प्लेटफॉर्म को देखा जाए तो वहां भाषा नहीं बल्कि कंटेंट मायने रखता है। मैं भी साउथ से आता हूं, लेकिन मेरी कर्मभूमि मुंबई है तो मैं मुंबईकर कहलाना पसंद करता हूं’’

इसके साथ ही, मुकेश भट्ट ने महेश बाबू का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है, ‘’अगर बॉलीवुड महेश की फीस अफोर्ड नहीं कर सकता है तो ये अच्छी बात है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देना चाहूंगा। वो जहां से आए हैं मैं उसका आदर करता हूं। वो टैलेंटेड हैं और उसके टैलेंट की कीमत है जो उन्होंने इतने सालों में बनाई है। वो एक कामयाब एक्टर हैं। ऐसे में वो जो भी कुछ हमारी इंडस्ट्री से उम्मीद करते हैं और अगर हम उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते तो इसमें कुछ गलत नहीं है। हर किसी की अपनी मर्जी है।‘’

वहीं डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने कहा, मैं अब तक नहीं समझ पाया कि महेश बाबू क्या बोलना चाहते हैं, क्योंकि साउथ इंडियन फिल्म डब होकर रिलीज हो रही हैं और पैसे कमा रही हैं। सबसे पहली बात तो ये कि बॉलीवुड कोई कंपनी नहीं है। ये एक लेबल है जो मीडिया ने दिया है।
बताते चले कि, अपने बयान पर अब महेश बाबू ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि, “मैं साउथ इंडस्ट्री में फिल्में कर कंफर्टेबल हूं। मुझे खुशी है कि मेरा सपना पूरा हो रहा है, और तेलुगू सिनेमा ऊंचाईयों को छू रहा है।” वहीं महेश बाबू के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही एस एस राजामौली की अपकमिंग एडवेंचर थ्रिलर पर काम करेंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox