साइबर अपराधः ऑनलाइन अर्निंग ऐप्स’ से रहे सतर्क- एसपी वसीम अकरम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

साइबर अपराधः ऑनलाइन अर्निंग ऐप्स’ से रहे सतर्क- एसपी वसीम अकरम

- झज्जर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता अभियान लगातार जारी


नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/झज्जर/शिव कुमार यादव/- झज्जर पुलिस द्वारा आम लोगों को साइबर क्राइम से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा विशेष जागरूकता पाठशाला का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक झज्जर श्री वसीम अकरम के दिशा निर्देश अनुसार चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत आमजन को साइबर अपराध/ठगी से बचाव के संबंध में सजग करने के साथ-साथ महत्वपूर्ण सुझाव/टिप्स भी दिए जा रहे हैं। साइबर जागरूकता पाठशाला के तहत झज्जर पुलिस द्वारा आम लोगों को साइबर ठगी के तौर तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे बचने व सावधान रहने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। एसपी वसीम अकरम ने बताया कि साइबर अपराधी ठगी करने की नियत से अलग-अलग तरह के तरीके अपनाते रहते हैं। साइबर अपराधी द्वारा किसी व्यक्ति को झांसा देते हुए पैसा प्राप्त करने के लिए अलग-अलग तरह के प्रलोभन दिए जाते हैं।

 “ऑन लाइन अरनिंग ऐप“ धोखाधड़ी
           वर्तमान महामारी के दौरान, साइबर अपराधी, आकर्षक ऑफर का वादा करके ऑनलाइन कमाई करने वाले ऐप द्वारा मासूम / अनभिज्ञ लोगों को ठग रहे है। साइबर अपराधी, लोगों को अपनी गाढ़ी कमाई को ऑनलाइन ऐप में निवेश करने के लिए समझा लेते हैं, उच्च रिटर्न का वादा करते हैं किन्तु निवेश वापसी संदेहास्पद होती हैं। हमेशा आरबीआई / सेवी द्वारा विनियमित कंपनियों में निवेश करें और त्वरित लाभ की उम्मीद में संदेहास्पद ऐप्स में निवेश करने से बचें।

’बेरोजगारी भत्ता योजना’ धोखाधड़ी
           साइबर अपराधी बेरोजगारी का इस्तेमाल मासूम/अनभिज्ञ लोगों को फर्जी रोजगार भत्ता की पेशकाश कर, ठगने के अवसर के रूप में कर रहे हैं। वे लोगों को ’प्रधानमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना’ जैसी नकली वेबसाइटो में पंजीकरण करने के लिए कह सकते हैं या एसएमएस, ईमेल या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से फर्जी पंजीकरण अनुरोध भेज सकते हैं। नकली वेबसाइटों से सतर्क रहें और किसी भी कारण से संदिग्ध होने पर अनजान कॉल/संदेश/ईमेल आदि का जवाब ना दें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा ना करें। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम/ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए कुछ सावधानियां रखनी अति आवश्यक हैं। साइबर क्राइम अथवा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए जरूरी है कि प्रत्येक उपयोगकर्ता इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय फर्जी एप्स के प्रति सतर्क रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox