“साइकिल चलाएं – सेहत बनाएं, पर्यावरण बचाएं” : विश्व साइक्लिंग दिवस पर BRG ने चलाया जागरूकता अभियान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“साइकिल चलाएं – सेहत बनाएं, पर्यावरण बचाएं” : विश्व साइक्लिंग दिवस पर BRG ने चलाया जागरूकता अभियान

बहादुरगढ़/-   हर वर्ष 3 जून को मनाए जाने वाले विश्व साइक्लिंग दिवस के उपलक्ष्य में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (BRG) ने नगर में एक विशेष साइक्लिंग जागरूकता राइड आयोजित की। इस अवसर पर BRG ने लोगों से आह्वान किया –
“हर दिन कम से कम 30 मिनट साइकिलिंग करें – यह न केवल शरीर को स्वस्थ रखेगा, बल्कि पर्यावरण को भी सुरक्षित बनाएगा।”

सुबह-सुबह निकाली गई इस राइड में सैकड़ों साइक्लिस्ट्स ने भाग लिया और “Mission Fit Bahadurgarh” को नई ऊर्जा दी। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों में फिटनेस और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना था।

“Mission Fit Bahadurgarh” को मिल रहा नया आयाम
ग्रुप के संयोजक और फिट इंडिया अभियान के एम्बेसडर श्री दीपक छिल्लर ने कहा-“हम कई वर्षों से बहादुरगढ़ में स्वास्थ्य जागरूकता और नशा मुक्ति के लिए कार्य कर रहे हैं। यह साइक्लिंग अभियान उसी मिशन का विस्तार है। हमारा लक्ष्य है कि हर व्यक्ति सप्ताह में कम से कम तीन दिन और हर दिन 30 मिनट साइकिल चलाए।

उन्होंने बताया कि BRG के सदस्य हर रविवार को “संडे ऑन साइकिल” के अंतर्गत लंबी दूरी की राइड पर निकलते हैं, जिससे स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है।

BRG साइक्लिस्ट्स ने रचा कीर्तिमान – जीते 4 सुपर रैंडोनर टाइटल
केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं, BRG के साइक्लिस्ट्स ने राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन किया। हाल ही में दिल्ली-NCR में आयोजित सुपर रैंडोनर राइड्स में जयदेव राठी, अमित कादयान, नितिन अत्री और राजेश ने 200, 300, 400 और 600 किलोमीटर की दूरी पूरी कर सुपर रैंडोनर खिताब अपने नाम किया।

रिकॉर्ड ब्रेकर राइड्स:

200 किमी – 6 घंटे में

400 किमी – 18 घंटे 40 मिनट में

600 किमी – 25 घंटे में

इन राइड्स का आयोजन दिल्ली-NCR, गाज़ियाबाद और कोटद्वार में हुआ।

पर्यावरण संदेश के साथ निकले सागर औहलान
BRG से जुड़े पर्यावरण प्रेमी सागर औहलान ने बहादुरगढ़ से जयपुर और ऋषिकेश तक साइकिल से यात्रा कर हरियाली, पर्यावरण और वृक्षारोपण का संदेश दिया। उनका यह साहसिक प्रयास समाज को ‘ग्रीन और क्लीन लाइफस्टाइल’ की ओर प्रेरित कर रहा है।

अभियान में जुटे BRG के समर्पित सदस्य
इस रैली में अनेक साइक्लिस्ट्स ने भाग लिया और नगरवासियों को साइक्लिंग के लाभों से अवगत कराया।
मुख्य प्रतिभागी:
जयदेव राठी, परवीन सागवान सिंह, मुन्ना, सरनाम, कृष्ण, संदीप, शिव कुमार, हंसराज शर्मा, सागवान, रेखा बेनीवाल, नरेंद्र, सुरेन्द्र, राजेश, रोहतास, सागर, सन्नी, नीरज, धर्मवीर, निकुंज, प्रकृति, अंशु, वश, रोहित आदि।

साइक्लिंग के पाँच प्रमुख लाभ:

  1. तनाव में राहत – एंडॉर्फिन हार्मोन का स्तर बढ़ाता है
  2. एकाग्रता में सुधार – मानसिक फोकस को मजबूत करता है
  3. वजन नियंत्रण – चर्बी घटाने में सहायक
  4. हृदय के लिए लाभकारी – कार्डियो हेल्थ बेहतर करता है
  5. पर्यावरण की रक्षा – बिना ईंधन और प्रदूषण रहित सफर

BRG का प्रेरणादायक संदेश:
“अगर छोड़ दी है साइकिल चलाना, तो आज से फिर कीजिए शुरुआत!”
“हर घर – हर गली – हर दिन हो साइक्लिंग वाली, तभी बनेगी सेहत निराली।”

इस अभियान ने बहादुरगढ़ को न केवल एक हेल्दी सिटी की पहचान दिलाई है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और हरा-भरा भविष्य देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी बढ़ाया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox