नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने मंगलवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया। इस साल पद्म विभूषण के लिए कुल चार नाम चुने गए हैं। इनमें से तीन लोगों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है। बता दें कि पद्म पुरस्कार सम्मान पाने वालों में 128 लोगों के नाम शामिल हैं. इनमें चार को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 107 को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
पद्म विभूषण सम्मानः-
पद्म विभूषण सम्मान पाने वालों में दिवंगत पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत, (मरणोपरांत), भाजपा के दिवंगत नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (मरणोपरांत), राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत) और प्रभा अत्रे का नाम शामिल हैं।
पद्म भूषण सम्मानः-
बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को पद्म भूषण, पूर्व गृह सचिव राज राजीव महर्षि को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख सत्या नदेला और गूगल के ब्म्व् सुंदर पिचाई को भी पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, भारत बायोटेक के फाउंडर कृष्ण लीला और उनकी पत्नी को पद्मभूषण सम्मान से नावाजा जाएगा। वहीं, नीरज चोपड़ा को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस