नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/लखनऊ/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां में सभी दल जोरशोर से जुट गये है।. यूपी की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जहां पहले से एक्शन मोड में है। वहीं प्रदेश के बाकी के राजनीतिक दल सपा और बसपा भी पूरे दमखम के साथ वोटरों को रिझाने और अपनी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश में अब अखिलेश यादव बीजेपी की तर्ज पर छोटे दलों के साथ राजनीतिक गठबंधन कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने की शुरूआत कर चुके है। इसी सिलसिले में सपा ने महान दल से गठबंधन कर लखनऊ में रैली कर हुंकार भरी।
यूपी चुनाव के लिए बीजेपी की तर्ज पर अब समाजवादी पार्टी भी छोटे-छोटे दलों की अहमियत समझते हुए उन्हें अपने साथ जोड़ रही है। इस मुहिम के तहत अब सपा ने चुनाव पूर्व गठबंधन की शुरूआत ’महान दल’ के साथ की है। लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के दफ्तर में महान दल का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। इस दौरान अखिलेश यादव और महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य भी मौजूद रहे। रूहेलखंड और पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में सक्रिय महान दल अपनी बड़ी ताकत होने का दावा करता है। महान दल के साथ हुए आज के आयोजन में महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने अपने समर्थकों को नया चुनावी नारा देते हुए कहा, ’महान दल ने ठाना है, सपा सरकार बनाना है।
महान दल, ओबीसी समाज के मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाहा समाज वोट पर अपना दावा करता है। इस गठबंधन को अखिलेश के ओबीसी कार्ड के तौर पर देखा जा रहा है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई, 2022 को पूरा होने जा रहा है। इससे करीब एक महीने पहले तारीखों का ऐलान हो सकता है।


More Stories
पानीपत के एक दिव्यांग बच्चे के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार देगी बायोनिक कृत्रिम अंग!
नजफगढ़ ज़ोन को मिला नया नेतृत्व, जयवीर राणा बने चेयरमैन, सुषमा पवन राठी डिप्टी चेयरमैन!
US-India Trade Deal के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों को बहादुरगढ़ बॉर्डर पर रोका!
उत्तराखंड के ‘CM पुष्कर सिंह धामी’ का बड़ा कदम!
”मटियाला में सांसद कमलजीत सहरावत ने किया ‘आरोग्य मंदिर’ का उद्घाटन”
10 साल से फरार दंपती गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता