सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका दूर-दूर तक टक्कर में नहीं OMG – 2

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका दूर-दूर तक टक्कर में नहीं OMG – 2

- गदर 2 ने पहले दिन की है बंपर कमाई,

Gadar 2 Box office collection : नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/नई दिल्ली/मानसी शर्मा /- बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और ऐक्ट्रेस अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ग़दर 2 की शुक्रवार को जबरदस्त ओपनिंग हुई है । फिल्म ने पहले ही दिन 35 करोड़ का बिजनेस किया है आपको बता दे की गदर 2 के साथ अक्षय कुमार की ओमजी 2 भी रिलीज हुई है । जहां पर गदर2 को बंपर ओपनिंग मिली है तो वही गदर2 के मुकाबले में अक्षय कुमार की फिल्म कुछ ज्यादा खास नहीं कर पा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन करीब 10 करोड़ की कमाई की है ।

आपको बता दें कि गदर 2 को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है और इसमें सनी देओल के साथ अमीषा पटेल के अलावा उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर मुख्य भूमिका में हैं. तारा सिंह और सकीना की जोड़ी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. फिल्म की कहानी भी लोगों को बहुत पसंद आ रही है. इस के साथ ही, निर्देशक अनिल शर्मा ने बताया है कि गदर 2 के लिए उन्होंने बहुत कम वीएफएक्स का इस्तेमाल किया है. अनिल शर्मा ने इसे बेहतरीन बनाने के लिए ज्यादातर सीन रियल शूट किए है।
गदर 2 में एक्शन सीन्स को रियल बनाने के लिए उन्होंने 500 से ज्यादा फोड़े बम फोड़े और 30-40 गाड़ियों के परखच्चे उड़ाए. इतना नहीं लोगों की भीड़ के लिए उन्होंने 4-5 हजार लोगों की भीड़ का इस्तेमाल भी किया है. इसके अलावा अनिल शर्मा ने यह भी बताया है कि गदर 2 का ज्यादा बड़ा बजट नहीं हैं ।
इस बार सनी हैंडपंप उखाड़ते नहीं है बस देखते हैं और पाकिस्तानी दुश्मनों के पसीने छूट जाते हैं. गदर एक इमोशन है और गदर 2 देखते हुए ये बात अच्छे से महसूस होती है. जब तारा सिंह पाकिस्तान में दुश्मनों का बैंड बजाता है और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाता है तो पूरा थिएटर तालियों से गूंज उठता है ।
इस तरह ये फिल्म साल 2023 की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है .

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox