सत्येन्द्र जैन के बाद अब आप नेता मनीष सिसोदिया पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सत्येन्द्र जैन के बाद अब आप नेता मनीष सिसोदिया पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

-2000 करोड़ रुपए का घोटाला! एसीबी कर रही है मामले की जांच

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दावा किया कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के बाद अब उनकी सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी हो सकती है। उन्होंने कहा किसी फर्जी मामले में उन्हें फंसाया जा सकता है। अब आम आदमी पार्टी ने यह भी बताया है कि किस केस में सिसोदिया को जेल भेजे जाने का आशंका है। पार्टी का दावा है कि केंद्र ने सिसोदिया को फंसाने के लिए 3 साल पुराना एक मामला उठाने की साजिश रची है।
              आप नेता आतिशी ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान दावा किया कि केंद्र ने सिसोदिया को गिरफ्तार करवाने के लिए अपनी सभी जांच एजेंसियों, आयकर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), दिल्ली पुलिस और सीबीआई को ’फर्जी ’ मामले की तैयारी शुरू करने का आदेश दिया है। उन्होंने दावा किया कि स्वास्थ्य और बिजली समेत विभिन्न विभागों का कामकाज संभाल रहे सत्येंद्र जैन को ’बिना किसी नए सबूत के’ प्रवर्तन निदेशालय ने एक मामले में गिरफ्तार किया।
                आतिशी ने एक कथित दस्तावेज दिखाया जिसमें भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने भाजपा की दिल्ली इकाई के नेताओं हरीश खुराना और नीलकांत बख्शी से उनके द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के सिलसिले में अतिरिक्त ब्योरा और दस्तावेज मांगे थे। इन दोनों भाजपा नेताओं ने शिकायत की थी कि सिसोदिया और जैन विद्यालय कक्षाओं और भवनों के निर्माण में 2000 करोड़ रुपए के घोटाले में शामिल थे। यह शिकायत नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त को 2 जुलाई, 2019 को की गई थी, जिसे एसीबी के पास भेजा गया था।  
                आतिशी ने कहा, ’’ यह मामला पिछले 3 सालों से कहां था? इस मामले में कुछ नहीं हुआ क्योंकि सभी एजेंसियां जानती थीं कि इसमें भ्रष्टाचार हुआ ही नहीं। केंद्र आप विधायकों के पीछे क्यों पड़ा है?’’ उन्होंने कहा, ’’ मुख्यमंत्री (अरविंद) केजरीवाल ने कुछ महीने पहले उनकी गिरफ्तारी की आशंका प्रकट की थी और वही हुआ भी। अब हमें पता चला है कि सिसोदिया गिरफ्तार होने जा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ’’ केंद्र ने सिसोदिया को गिरफ्तार करवाने के लिए अपनी सभी एजेंसियों को ’फर्जी’ मामले की तैयारी शुरू करने का आदेश दिया है।’’

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox