सगे भाई के हत्यारे को एएटीएस द्वारका ने किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सगे भाई के हत्यारे को एएटीएस द्वारका ने किया गिरफ्तार

-कोरोना महामारी में की थी पैसे के लिए भाई की हत्या, छावला नाले में फेंका था शव -आरोपी की गिरफ्तारी से तीन मामलों का हुआ खुलासा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- कोरोना काल में मार्च 2021 में पैसे के लेन-देन में अपने सगे भाई की हत्या कर उसका शव छावला नाले में फेंकने वाले आरोपी को द्वारका एएटीएस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस ने तीन मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
                 द्वारका डीसीपी शंकर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मार्च 2021 में नाले में एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी। उस समय उसकी कोई पहचान नही हो पाई थी। हालांकि पोस्मार्टम रिपोर्ट में भी कुछ खास पता नही चल पाया था। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव का दाह संस्कार कर दिया था। लेकिन 5 जनवरी 2022 को पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि अपने सगे भाई की हत्या करने वाला श्ख्स मोटरसाईकिल पर घूम रहा है। इस पर एसीपी ऑपरेशन विजय सिंह ने द्वारका एएटीएस के इंचार्ज कमलेश कुमार, एसआई दिनेश कुमार, विजेन्द्र, सिपाही मनोज व सतेन्द्र की एक टीम का गठन किया। टीम ने सूचना के आधार पर नजफगढ़ नाले पर अपना जाल बिछाया और खबरी के संकेत पर आरोपी को मोटरसाईकिल के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने जब मोटरसाईकिल की जांच की तो वह डाबड़ी क्षेत्र से चोरी की निकली। पुलिस ने जब आरोपी से गहनता से पूछताछ की तो ेआरोपी आनंद कुमार पुत्र अजय कुमार निवासी अरूण का मकान, गोयला डेयरी नजफगढ़ ने बताया कि उसने पैसे के लिए अपने सगे भाई रोहित की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया था। उसने बताया कि उसके भाई ने गांव में पुस्तैनी जमीन 9 लाख रूपये में बेच दी थी और जब वह अपने हिस्से के पैसे मांगने गया तो उसने मना कर दिया। इससे पहले उसके पिता, माता व भाई की कोरोना काल में मौत हो चुकी थी जिससे वह टूट गया था और कोरोना में उसकी नौकरी भी छूट गई थी लेकिन उसका भाई उसके हिस्से के पैसे नही दे रहा था जिसे लेकर उसने अपने एक साथी की मदद से उसकी हत्या कर दी। पुलिस न ेबताया कि आरोपी ने शिकारपुर में भी एक फार्म हाउस में चौकीदार के साथ मारपीट की थी। तथा जो मोटरसाईकिल उससे बरामद की गई थी वह भी चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ तीन मामलों जिनमे दो छावला थाना व एक डाबड़ी थाने का है के खुलासे का दावा किया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox