संजय वन को पर्यावरण पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

संजय वन को पर्यावरण पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी

-डीडीए संजय वन को इको टूरिज्म डेस्टिनेशन योजना के लिए कंपनियों को फरवरी में करेगी आमंत्रित
-783 एकड़ में फैले संजय वन में प्राकृतिक आधारित एडवेंचर गतिविधियों को बढ़ावा देने की है योजना

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दक्षिणी दिल्ली स्थित संजय वन को दिल्ली विकास प्राधिकरण अर्थात् डीडीए इको टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने जा रहा है। डीडीए ने योजना को अमलीजामा पहनाने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए डीडीए जल्दी ही फरवरी में निजी क्षेत्र की कंपनियों को इसे विकसित करने के लिए आमंत्रित करने जा रहा है। डीडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि योजना प्राकृतिक आधारित एडवेंचर गतिविधियों को बढ़ावा देने की है। डीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले भी हमने इस योजना को आगे लाये थे लेकिन सिर्फ एक फर्म थी जिसने इको टूरिज्म प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाई थी। जिसकारण हमे यह प्रोजेक्ट रोकना पड़ा लेकिन अब हम योजना पर फिर से काम कर रहे हैं जिससे बेहतर प्रतिक्रिया मिल सके। अब हम प्रकृति आधारित एडवेंचर गतिविधियों को बढ़ावा देने की योजना पर काम कर रहे है।
                 वही डीडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने फिर से तैयार की गई योजना के बारे में कहा कि इको टूरिज्म हब के रूप में पेश नहीं किया जाएगा बल्कि हम मूल रूप से क्षेत्र में प्रकृति आधारित एडवेंचर गतिविधियों को बढ़ावा देने की योजना बना रहे हैं। डीडीए के अधिकारियों के मुताबिक स्थानीय परंपराओं की स्थिरता के लिए यहां मेले और त्योहारों का भी आयोजन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि हम प्रोजेक्ट से रेवेन्यू मॉडल भी तलाश रहे हैं। वही हो सकता है एक फर्म सभी गतिविधि के संचालन में दिलचस्पी नहीं दिखाये तो इसके लिए दूसरी कंपनियों की भी तलाश कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि इसे अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।
                   गौरतलब हो कि दक्षिणी दिल्ली स्थित संजय वन का रखरखाव डीडीए करता है जो साउथ रिज का हिस्सा है। संजय वन 783 एकड़ में फैला है। डीडीए इस पूरे इलाके के रखरखाव में शामिल रही है जिसने 70 के दशक में साउथ रिज के एक हिस्से को विकसित किया था।
                  डीडीए के अधिकारियों ने कहा कि मनोरंजन और पर्यावरण जागरूकता के लिए वन क्षेत्र का उपयोग करने का विचार है, इसमें रॉक क्लाईबिंग, पैराग्लाइडिंग, एरियल ट्रेल्स, कैनोपी टूर, जिपलाइन, वैल्ली क्रासिंग, बर्मा ब्रिज क्रॉसिंग, फॉरेस्ट सफारी, फॉरेस्ट लीजर साइकिलिंग, कैंपिंग और पिकनिक क्षेत्र, स्टार गेजिंग एक्टिविटीज, बर्डवाचिंग, गाइडेड नेचर टूर, फलोरा और फाना जैसे ऑब्जर्वेशन ट्रिप है। डीडीए ने पिछले साल सितंबर में भी इस योजना पर काम शुरू किया था लेकिन कुछ कारणों से यह योजना अटक गई थी। अब नये सिरे से इस पर काम शुरू हो गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox