श्री रामाभारती स्कूल में हुआ काव्य कॉर्नर फाऊंडेशन का काव्योत्सव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

श्री रामाभारती स्कूल में हुआ काव्य कॉर्नर फाऊंडेशन का काव्योत्सव

-काव्योत्सव में दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को किया मंत्र मुग्ध

बहादुरगढ़/- साहित्यिक संस्था काव्य कॉर्नर फाऊंडेशन के तत्वावधान में पटेल नगर स्थित श्री रामाभारती स्कूल में आयोजित काव्योत्सव में दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जाने माने कवि राजेन्द्र राज निगम के सानिध्य में हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गीतकार कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने की।
            वीणा अग्रवाल की सरस्वती वंदना और अनिल भारतीय गुमनाम के काव्य पाठ से शुरू हुए इस काव्योत्सव का संयोजन व मंच संचालन कुमार राघव ने किया। इस अवसर पर संस्था के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल यादव राज सहित प्रदीप कुमार सिंह, अमित चौहान, शिल्पी चौहान आदि अनेक राष्ट्रीय पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहे।
           लगभग तीन घंटे चले इस भव्य आयोजन में शामिल रहे कवियों व कवयित्रियों ने साहित्य व संस्कृति सहित जीवन के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी रचनाएं सुनाकर अपनी महान भारतीय संस्कृति की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों राजपाल यादव, अमित चौहान व राजेश प्रभाकर आदि ने डॉ. पूजा सिंह गंगानिया द्वारा स्थापित व देश के 12 राज्यों में गतिशील काव्य कॉर्नर फाऊंडेशन की गतिविधियों व उपलब्धियों का विवरण भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राजेन्द्र राज निगम सहित नरेंद्र शर्मा खामोश, राजपाल यादव, कृष्ण गोपाल सोलंकी, राजबीर खोरड़ा,राजेश प्रभाकर,प्रवीण व्यास,विरेंद्र कौशिक, सत्यपाल सत्यार्थी,राजेश श्रीवास्तव, ए.जे, राजकुमार गाइड, साहिल नवांकुर, मोहित कौशिक, निर्भय सिंह झा के अलावा वीणा अग्रवाल, इंदु राज निगम, सुशीला यादव, मंजु दलाल, राजरानी भल्ला, उर्वि ऊदल, मोनिका शर्मा, सुनीता सिंह, मेघना शर्मा, कौशल समीर व अर्चना गोयल माही ने भी कविताएं पढ़ीं। कलमवीर विचार मंच के संस्थापक कृष्ण गोपाल विद्यार्थी के काव्य पाठ व अध्यक्षीय संबोधन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox