श्रीनगर एयरपोर्ट पर आर्मी अफसर का गुस्सा, स्पाइसजेट कर्मियों पर बरसे लात-घूंसे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

श्रीनगर एयरपोर्ट पर आर्मी अफसर का गुस्सा, स्पाइसजेट कर्मियों पर बरसे लात-घूंसे

श्रीनगर/सिमरन मोरया/- श्रीनगर एयरपोर्ट के एक वीडियो का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक शख्स दो-चार लोगों की जमकर पिटाई कर रहा है। बताया जा रहा है कि लोगों को मारने वाला कोई और नहीं बल्कि सेना का एक अफसर है। दरअसल, केबिन में ले जाने वाले बैग का वजन से ज्यादा होने पर एयरलाइन के कर्मचारी और सेना के अफसर के बीच मारपीट शुरू हो गई। वहीं, ये घटना 26 जुलाई की बताई जा रही है। इस मामले में एयरलाइन ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।

दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में हुई घटना
बता दें कि ये घटना स्पाइसजेट की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट SG-386 में सवार होने के दौरान हुई थी। सेना के अफसर की पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गुलमर्ग के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल में तैनात हैं। उन्होंने एयरलाइन कर्मियों पर तब हमला किया जब उन्हें केबिन सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर फीस देने के लिए कहा गया।

कर्मचारी को लगी गंभीर चोटें
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। साथ ही इस वीडियो को लेकर स्पाइसजेट ने अपना बयान भी जारी किया। एयरलाइन कंपनी ने बताया कि मारपीट के दौरान चार कर्मचारियों पर जमकर हमला किया गया। इस दौरान एक कर्मचारी बेहोश भी हो गया और अन्य को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर और जबड़े में चोट सहित गंभीर चोटें आई हैं।

वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान भारतीय सेना के एक अधिकारी ने बताया कि ये मामला भारतीय सेना की जानकारी में आया है। हम जांच के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। भारतीय सेना देश भर के सभी जगहों पर अनुशासन और आपसी सम्मान बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध होते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox