नई दिल्ली/- दिल्ली में लगातार कड़ाके की ठंड का कहर जारी है जिसकी वजह से देश की राजधानी शिमला से भी ज्यादा सर्द हो गई है। शनिवार को भी लगातार तीसरे दिन दिल्ली का पारा न्यूनतम स्तर पर रहा। दिल्ली में सर्दी के कहर से बचने के लिए लोग अलाव जलाकर राते काट रहे हैं। आज दिल्ली रिज इलाके में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सफदरजंग में 2.2 और आयानगर में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने लोगों को खूब परेशान किया हुआ है। अभी एक सप्ताह सुबह के समय घना कोहरा परेशान करता रहेगा। वहीं, शुक्रवार की तरह ही शनिवार को भी दिल्ली शिमला से ज्यादा ठंडी रही।
रविवार से ठंड से मिलनी शुरू होगी राहत
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार से ठंड से थोड़ी राहत मिलनी शुरू होगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद से रविवार से तापमान में और बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 12 जनवरी तक अधिकतम तापमान के 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि अभी घना कोहरा अगले सप्ताह तक परेशान करता रहेगा।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे