शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट भूमिका निभा रहा है राव मोहर सिंह स्कूल – डा. सतबीर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट भूमिका निभा रहा है राव मोहर सिंह स्कूल – डा. सतबीर

छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व पृथ्वी के सभी द्वीपों का रेखाचित्र पेश किया।

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- राव मोहर सिंह मैमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्यअतिथि पंहुचे राव तुलाराम स्कूल सुरहेड़ा के प्राचार्य डा. सतबीर सिंह ने कहा कि राव मोहर सिंह पब्लिक स्कूल नजफगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट भूमिका निभा रहा है। इस स्कूल के विद्यार्थी न केवल प्रदेश में बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लौहा मनवा रहे हैं। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन प्रदीप यादव व उप-प्रधानाचार्या तरूणा सिंह ने मुख्यअतिथि का स्वागत किया।

समारोह की शुरूआत मुख्यअतिथि व स्कूल प्रबंधन ने दीप प्रज्जवलित कर की। इस समारोह में अतुल्य भारत के तहत नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के करीब 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व पृथ्वी के सभी द्वीपों का रेखाचित्र पेश किया। समारोह में छात्रों ने अपनी प्रस्तूतियों से सभी अतिथियों व दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि डा. सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में शिक्षा का अपना एक अहम महत्व है। आपका ज्ञान ही आपकी पहचान है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए एक छात्र को बहुआयामी प्रतिभा का धनी होना बहुत जरूरी है। आप जितना जीवन में शिक्षा को महत्व देते है उतना ही खेल व दूसरी गतिविधियों को भी देना चाहिए। उन्होने राव मोहर सिंह स्कूल द्वारा क्षेत्र में किये जा रहे शिक्षा के प्रचार-प्रसार के कार्य की सराहना भी की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशिक्षक डा. ओमसुभाष ने विगत वर्षों की विद्यालय की प्रगति एवं उपलब्धियों की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी जिसमें विद्यालय ने हर क्षेत्र में अपना अद्वितिय स्थान बनाकर समाज व राष्ट्र का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम के अंत में उप-प्रधानाचार्या तरूणा सिंह ने सभी अतिथियों व अभिभावकों का समारोह मे आने पर आभार प्रकट किया और सभी से जलपान ग्रहण करने का आग्रह भी किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक साथ राष्ट्रगान गाकर समारोह का समापन किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox