
दिल्ली/अनीशा चौहान/- शा. बालक उ. मा. विद्यालय नागदा में 76वां एन.सी.सी दिवस एन.सी.सी अधिकारी डॉ. रीता माहेश्वरी के नेतृत्व में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर एन.सी.सी अधिकारी डॉ. रीता माहेश्वरी ने नवीन सोच के साथ एन.सी.सी कैडेट्स का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के ही सीनियर कैडेट कैलाश गुर्जर से एन.सी.सी ध्वज को फहरवाया।
इसके पश्चात समस्त कैडेट्स द्वारा एन.सी.सी ध्वज को सलामी देते हुए एन.सी.सी गान गाया गया। साथ ही 21 म.प्र.बी.एन. एन.सी.सी रतलाम के निर्देशानुसार प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को हरी झंडी शाला की प्राचार्य प्रतिभा बोराल द्वारा दी गई। प्लास्टिक मुक्त भारत के नारों के साथ रैली शहर के विभिन्न व्यस्तम मार्गों से होकर गुज़री। जिसका स्वागत नागदा शहर की जनता द्वारा कैडेट्स को सलामी देकर किया गया।
इस अवसर पर कर्नल संदीप अहलावत, क्षेत्र के विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान एवं नगर पालिका अध्यक्ष संतोष ओ.पी. गेहलोत, उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, मंडल अध्यक्ष सी.एम. अतुल, शा. कन्या जन भागीदारी अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाह द्वारा विद्यालय के समस्त एन.सी.सी कैडेट्स को एन.सी.सी डे पर बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी गईं। समस्त कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स का उत्साह एवं सहभागिता सराहनीय रही।





More Stories
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AATS टीम ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, एक पर 40 तो दूसरे पर 15 आपराधिक मामलों में संलिप्तता
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज
राष्ट्रपति से मिले INDIA ब्लॉक के नेता
योगी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पास