
उत्तर प्रदेश/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- शाहजहांपुर में खुटार-गोला रोड पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में ढाबे के बाहर खड़ी वोल्वो बस से एक डंपर जा टकराया। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं।
बता दें की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद बचाव अभियान चलाया गया। वहां के एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि रात करीब 11:00 बजे हमें सूचना मिली थी कि खुटार थाना क्षेत्र में एक बस और ट्रक की भयानक टक्कर हुई हैं। इस बस के अंदर कुछ श्रद्धालु बैठे हुए थे और कुछ श्रद्धालु एक ढाबे पर खाना खा रहे थे। तभी एक ट्रक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई। हादसे में कुल 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं।
डंपर के चालक को झपकी आने से हुआ हादसा
गौरतलब है कि इस हादसे की वजह डंपर के चालक को झपकी आना माना जा रहा है। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया है। हालांकि पुलिस उसे तलाश रहे हैं। बस में सवार एक यात्री ने बताया कि सिधौली से लगभग 75 यात्रियों को लेकर यह बस पूर्णागिरि के लिए रवाना हुई थी। रात लगभग 10:00 बजे यह बस एक ढाबे पर रुकी, इसके बाद कुछ लोग खाना खाने के लिए बस से नीचे उतर गए। वहीं कुछ लोग बस में ही बैठे थे। इस बीच खुटार की तरफ से तेज रफ्तार बजरी भरा डंपर आया। इसके बाद डंपर अचानक रोड के बायीं ओर उतरता चला गया और बस की बीच के हिस्से को चीरता हुआ घुस गया। हालांकि इस पूरे हादसे को लेकर पुलिस अपनी जांच कर रही है और डंपर चालक को भी तलाशा जा रहा है।





More Stories
अवैध शराब की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
अवैध घुसपैठ पर समाज को जागरूक होकर आगे आने की जरूरत : सूर्यकान्त केलकर
शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
सुल्तानपुर में बैंक सखियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन के साथ सौंपा मांगपत्र