विवेक विहार स्थित बेबी केयर सेंटर में लगी भीषण आग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विवेक विहार स्थित बेबी केयर सेंटर में लगी भीषण आग

-घटना में 7 बच्चों की हुई दर्दनाक मौत -सीएम केजरीवाल ने व्यक्त की चिंता

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  दिल्ली के विवेक विहार स्थित बेबी केयर सेंटर में भीषण आग लगने की घटना में सात बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा, ‘बच्चों के अस्पताल में आग लगने की यह घटना हृदय विदारक है। हम सभी उन लोगों के साथ खड़े हैं जिन्होंने इस हादसे में अपने मासूम बच्चों को खो दिया।’

CM ने कहा कि सरकार और प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर घायलों का इलाज कराने में जुटे हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और इस लापरवाही के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है-सौरभ भारद्वाज

किसी को बख्शा नहीं जाएगा-सौरभ भारद्वाज दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने स्वास्थ्य सचिव से इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी देने को कहा है। इस मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। लापरवाही बरतने वाले या किसी भी गलत कार्य में शामिल पाए जाने वालों को सख्त से सख्त सजा सुनिश्चित की जाएगी। दिल्ली के विवेक विहार स्थित बेबी केयर सेंटर में शनिवार (25 मई) देर रात आग लगने से सात नवजात बच्चों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ितों का रो-रोकर बुरा हाल है। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के मुताबिक, उन्हें यह सूचना शनिवार देर रात करीब 11:32 बजे मिली।

किसी को बख्शा नहीं जाएगा – सौरभ भारद्वाज

दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने स्वास्थ्य सचिव से इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी देने को कहा है। इस मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। लापरवाही बरतने वाले या किसी भी गलत कार्य में शामिल पाए जाने वालों को सख्त से सख्त सजा सुनिश्चित की जाएगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox