नक्सलवादियों के लिए गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नक्सलवादियों के लिए गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान

-दो-तीन साल में देश से नक्सलवाद की समस्या खत्म हो जायेगी- अमित शाह

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- नक्सलवाद को लेकर देश के गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगले दो-तीन साल में देश से नक्सलवाद की समस्या खत्म हो जायेगी। उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ के एक छोटे से इलाके को छोड़कर पूरा देश इस खतरे से मुक्त हो गया है।

नक्सली गलियारे में माओवादियों की कोई मौजूदगी नहीं-शाह

शाह ने कहा कि पशुपतिनाथ से लेकर तिरुपति तक तथाकथित नक्सली गलियारे में माओवादियों की कोई मौजूदगी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘देश से नक्सलवाद खत्म हो रहा है। कभी-कभी कुछ लोग पशुपतिनाथ से लेकर तिरुपति तक नक्सली गलियारे की बात करते थे। अब झारखंड पूरी तरह से नक्सलियों से मुक्त हो गया है। बिहार पूर्णतः स्वतंत्र हो गया। ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश भी पूरी तरह आज़ाद हो गए हैं। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश भी पूरी तरह से आजाद हो गए हैं।

शाह ने कहा, ‘छत्तीसगढ़ अभी पूरी तरह आजाद नहीं हुआ है और वहां के कुछ हिस्सों में नक्सली अभी भी सक्रिय हैं क्योंकि पिछले पांच साल से राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। उन्होंने कहा कि पांच महीने पहले जब से प्रदेश में भाजपा सरकार सत्ता में आई है, तभी से छत्तीसगढ़ को नक्सलियों से मुक्त कराने का काम शुरू हो गया है।

125 नक्सली मारे गए, 352 से ज्यादा गिरफ्तार

उन्होंने कहा, ‘जब से (छत्तीसगढ़ में) हमारी सरकार बनी है, लगभग 125 नक्सली मारे गए हैं, 352 से अधिक गिरफ्तार किए गए हैं और लगभग 175 ने आत्मसमर्पण किया है। अगर आज (25 मई) के आंकड़े भी गिनें तो करीब 250 लोगों ने सरेंडर किया है। यहां मैं सिर्फ पिछले पांच महीने के आंकड़ों की बात कर रहा हूं। उन्होंने कहा, ‘अगले 2 साल या 3 साल के भीतर देश नक्सल समस्या से मुक्त हो जाएगा।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox