शादी के बाद भी महिला कर्मचारी के साथ रिलेशनशिप में थे बिल गेट्स

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शादी के बाद भी महिला कर्मचारी के साथ रिलेशनशिप में थे बिल गेट्स

-महिलाकर्मियों को डेट पर चलने को कहते थे -माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स के बीच जल्द होने जा रहा है तलाक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/न्यूयार्क/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और दुनिया की सबसे अमीर हस्तियों में शामिल बिल गेट्स के पत्नी मेलिंडा गेट्स से तलाक लेने की खबर आने के बाद से उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कई जानकारी सामने आने लगी हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बिल गेट्स ने शादी के बाद भी कुछ महिला कर्मचारियों को डेट पर चलने के लिए पूछा था। यही नहीं चैंकाने वाले एक खुलासे में बताया गया है कि बिल गेट्स ऑफिस में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी के साथ रिलेशनशिप में भी थे।
                न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बिल गेट्स और मेलिंडा की साल 1994 में शादी हुई थी। इसके बाद साल 2000 में बिल गेट्, माइक्रोसॉफ्ट में काम करने वाली एक महिला के काफी नजदीक आ गए थे। इस अफेयर का खुलासा तब हुआ था जब इस महिला ने साल 2019 में कंपनी के बोर्ड को खत लिखकर अपने अफेयर की जानकारी दी। महिला के इस खत के बाद बोर्ड ने इस मामले की जांच की थी. यही नहीं पूरी जांच के दौरान माइक्रोसॉफ्ट ने कर्मचारी को पूरा सपोर्ट दिया था। बताया जाता है कि जब तक जांच पूरी होती उससे पहले ही बिल गेट्स ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया था हालांकि कंपनी के एक प्रवक्ता का कहना है कि बिल गेट्स का कंपनी से इस्तीफा देना और जांच का आपस में कोई लेना देना नहीं था।
                 बता दें कि साल 2020 में बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट और बर्कशायर हैथवे के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था। बर्कशायर हैथवे बिल गेट्स के दोस्त और दुनिया के सबसे मशहूर इंवेस्टर वॉरेन बफेट चलाते हैं। बिल गेट्स ने इस्तीफा देने के बाद कहा था कि वे सत्य नडेला के टेक एडवाइजर बने रहेंगे। न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ बातचीत में एक अन्य महिला ने कहा कि मैं बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन में काम कर चुकी हूं.। मैं एक बार बिल गेट्स के साथ वर्क ट्रिप के लिए न्यूयॉर्क गई थी। तब बिल गेट्स ने मुझसे कहा था मैं तुमसे काम से बाहर भी मिलना चाहूंगा। उन्होंने मुझसे कहा था कि क्या तुम मेरे साथ डिनर पर चलोगी?

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox