नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में हर दूसरे घर में कोरोना का मौत का तांडव जारी है फिर भी सरकार का दावा है कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर में तेजी से कमी आई है हालांकि दिल्ली में जब 18 हजार के पार केस थे तब रोजाना 186 मौतें हो रही थी और अब जब 6 हजार है तब भी मौतों के मामला 178 है। जिसे देखते हुए लोग शंका जाहिर कर रहे है कि कहीं सरकार कुछ छिपा तो नही रही है।
राजधानी में कोरोना संक्रमण के आंकड़े तेजी से सुधर रहे हैं। साथ ही संक्रमण दर में भी कमी आ रही है, लेकिन मौत के मामले कम नहीं हो रहे हैं। जिसपर लोग सरकारी दावों पर शंका जाहिर कर रहे है। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के गंभीर मरीज कम नहीं हो रहे हैं। ऐसे में मौत के मामलों में कमी आने में समय लग सकता है।
दिल्ली में मार्च के आखिरी सप्ताह से कोरोना के मामले बढ़ने लगे थे। इसके बाद हर दिन दैनिक संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा था और 20 अप्रैल को चैथी लहर का पीक आया था। तब एक दिन में ही कोरोना के 28,395 मामले आए थे। इसके बाद अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक हालात में कोई सुधार नहीं हुआ, लेकिन 1 मई से स्थिति बदलने लगी। इस दिन दैनिक संक्रमितों की जो संख्या 25219 थी, वह 16 मई को घटकर 6456 रह गई, लेकिन इस दौरान मौत के मामलों में कोई खास कमी नहीं आई।
अप्रैल में प्रतिदिन औसतन 18 हजार मामले आने पर 186 लोगों की मौत हो रही थी, वहीं मई में प्रतिदिन साढे 6 हजार मामले आने पर भी 178 लोगों की मौत हो रही है। इस लिहाज से देखें तो संक्रमितों की संख्या आधे से भी कम हो गई है, लेकिन मौत के मामलों में कमी नहीं आ रही है। इससे दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर भी बढ़कर 1.55 फीसदी हो गई है।
मौत के मामलों में कमी न आने के कारणों पर एम्स के डॉक्टर विक्रम का कहना है कि अभी भी दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में करीब 6 हजार संक्रमित मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। इनमें से कई रोगियों की हालत गंभीर है। साथ ही कई मरीज गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। एक से दो दिन में ही उनकी मौत हो रही है।
दिल्ली में संक्रमित और मौत के आंकड़े
तारीख दैनिक मामले मौत
01 मई 25,219 412
03 18,043 448
06 19,133 335
09 13,336 273
12 13,287 300
15 6,430 337
17 4,524 340
(नोट- आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं।)
कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रही दिल्ली के लिए राहत की खबर है. पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 4,524 नए मामले आए हैं. यह पांच अप्रैल के बाद सबसे कम केस है।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शाम के करीब 5 बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 340 मरीजों की मौत हुई है। इतने ही समय में 10,918 मरीज ठीक हुए हैं. शहर में संक्रमण की दर 8.42 फीसदी पर पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 13,93,867 हो गई है। इनमें से 13,09,578 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस महामारी से अब तक कुल 21,506 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 62,783 हो गए हैं। इनमें से अस्पतालों में 16,249 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 867 मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे रोगियों की संख्या 39,211 रह गई है।
पिछले 24 घंटे में कुल 62,059 टेस्ट हुए, जिसमें 10.40 फीसदी मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। कुल जांच में आरटीपीसीआर से 45,094 और रैपिड एटीजन से 16,965 टेस्ट हुए। दिल्ली में अभी तक 1 करोड़ 82 लाख 88 हजार लोगों की जांच हो चुकी है। रेड जोन की संख्या 57,309 हो गई है।
कोरोना टीकाकरण अभियान में बीते 24 घंटे में 1,18,087 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 80,292 लोगों को पहली और 37,795 को दूसरी खुराक दी गई। अबतक कुल 45 लाख 11 हजार लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।


More Stories
92% अंक आने के बाद भी टूटी छात्रा, पढ़ाई के दबाव ने छीनी मुस्कान
लुधियाना में हर्निया ऑपरेशन के दौरान मरीज ने गाए गीत
अमेरिका-ईरान वार्ता का दूसरा दौर इस्लामाबाद में संभव
होर्मुज सम्मेलन में मैक्रों-मेलोनी की मुलाकात चर्चा में
विक्की ठक्कर गैंग के दो शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
दुष्यंत चौटाला बोले- “सीआईए ने घरों में घुसकर की अभद्रता