कोरोना के चलते आज आधी रात से दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर बंद हो जाएंगी विमान सेवाएं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना के चलते आज आधी रात से दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर बंद हो जाएंगी विमान सेवाएं

-कोविड-19 के कारण उड़ानों की संख्या में आई भारी कमी के बाद दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 से विमानों का परिचालन बंद करने का लिया गया फैसला
News 4

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 से विमानों का परिचालन आज (17 मई) की मध्य रात्रि से बंद कर दिया जाएगा। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण उड़ानों की संख्या में आई भारी कमी आने के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।
                  दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने बताया कि टर्मिनल-2 से संचालित होने वाली गोएयर और इंडिगो एयरलाइंस को भी टर्मिनल-3 पर शिफ्ट करने के लिए कहा गया है। 17 मई की मध्यरात्रि के बाद सभी उड़ानें टर्मिनल-3 से ही संचालित होंगी। डायल ने कहा कि इस कदम से एयरलाइंस और हवाई अड्डे को महामारी के दौरान अपने कर्मचारियों के बेहतर प्रबंधन में मदद मिलेगी।
                 कोविड-19 महामारी ने विमानन क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया है और महामारी की दूसरी लहर आन के बाद यात्रियों की संख्या में भारी गिरावाट आई है। डायल ने बताया कि वर्तमान में दिल्ली एयरपोर्ट से एक दिन में करीब 325 उड़ानों का संचालन हो रहा है। महामारी से पहले हवाईअड्डे से करीब 1500 उड़ानों का संचालन होता था।
                  नागरिक उड्डयन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले कुछ हफ्तों के दौरान घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या प्रतिदिन 2.2 लाख से कम होकर लगभग सिर्फ 75000 रह गई है। इसी तरह, अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात भी कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से प्रभावित हुआ है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox