शातिर चोर गिरफ्तार; चोरी का सोना-चांदी और मोबाइल बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-    द्वारका जिला पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक सक्रिय और शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी के सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, इस गिरफ्तारी के साथ जिले में हुई चोरी और सेंधमारी की आठ वारदातों का खुलासा हुआ है।

बरामदगी से खुली कई वारदातों की परत
पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान एक सोने का लॉकेट, एक सोने की चेन, चार नथ, एक सोने की अंगूठी, चांदी की चार जोड़ी पायल, तीन जोड़ी बिछिया, एक चांदी की कमरबंद, पांच चांदी के सिक्के और पांच चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस का कहना है कि आरोपी पहली बार अपराध की दुनिया में आया था और नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा।

घर में सेंधमारी की शिकायत से शुरू हुई जांच
पुलिस के अनुसार, 12 दिसंबर 2025 को उत्तम नगर इलाके की रहने वाली दीपा कुमारी ने अपने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि चोर ने घर की पीछे की खिड़की तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इस मामले में थाना बिंदापुर में संबंधित धाराओं के तहत ई-एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी और मुखबिरों से मिली अहम सुराग
डीसीपी द्वारका अंकित सिंह के निर्देश पर एंटी-बर्गलरी सेल ने इस मामले की जिम्मेदारी संभाली। इंस्पेक्टर विवेक मैनडोला के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक नकाबपोश युवक घर में घुसते और निकलते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने लगातार दो दिन तक सीसीटीवी ट्रेल का पीछा किया, जिसके बाद संदिग्ध की पहचान राम उर्फ विनोद के बेटे के रूप में हुई।

सूचना के आधार पर जाल बिछाकर गिरफ्तारी
लगातार निगरानी और तकनीकी सर्विलांस के बाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी द्वारका सेक्टर-3 स्थित डीडीए पार्क के पास आने वाला है। तय समय पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान राम पुत्र विनोद, निवासी विश्वास पार्क, बिंदापुर, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है।

पूछताछ में सामने आई दर्दनाक कहानी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कम उम्र में ही उसकी मां और बड़ा भाई उसे छोड़कर चले गए थे। बाद में उसके पिता की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई, जिसके चलते उसने आठवीं कक्षा में पढ़ाई छोड़ दी। गलत संगत में पड़ने के बाद वह नशे का आदी हो गया और उसी लत को पूरा करने के लिए उसने चोरी की राह पकड़ ली।

आठ मामलों का खुलासा, जांच जारी
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। हालांकि, उसकी गिरफ्तारी से घरों में चोरी और सेंधमारी के आठ मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस अब बरामद सामान को संबंधित मामलों से जोड़ने और अन्य संभावित वारदातों की जांच में जुटी हुई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox